MPBSE MP Board Prathibha 10th Topper: कौन हैं प्रतिभा सोलंकी? बनीं मध्य प्रदेश के 10वीं की टॉपर, यहां देखें मार्कशीट

MPBSE Class 10 Topper: प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। आइए जानते हैं उनके बारे में…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Apr 2026, 12:20 PM IST
प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप (AI Images)
प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप (AI Images)

Who is Pratibha Singh Solanki: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो किस्मत भी आपके सामने घुटने टेक देती है। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की होनहार बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कर दिखाया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल बेटियों ने बाजी मार ली है। अगर टॉपर की बात करें, तो इस साल प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश के 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है।

कौन हैं प्रतिभा सिंह सोलंकी?

प्रतिभा सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। बोर्ड परीक्षा में उन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। रिजल्ट जारी होने के बाद प्रतिभा और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

यहां देखें मध्य प्रदेश के 10वीं का रिजल्ट

कितने देर पढ़ती थीं प्रतिभा?

प्रतिभा सिंह सोलंकी की सफलता का सबसे बड़ा राज खोलते हुए प्रतिभा ने बताया कि के वो शाम को 4: 30 बजे स्कूल से आती थी और फिर 5:30 से 6:00 बजे तक खेलती थी, ताकि मन शांत रहे। इसके बाद वह रात 8 से 11 बजे तक पढ़ती थी और सुबह के समय भी 2 घंटे रोजाना पढ़ाई को देती थीं। प्रतिभा ने 10वीं में टॉप करने का पूरा अपने शिक्षकों और परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में ही उनके सभी डाउट्स हल हो जाते थे, जिससे उन्हें घर पर रिवीजन करने में काफी मदद मिलती थी।

View full Image
मध्य प्रदेश के 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी की तस्वीर

MP Board 10th Topper List: एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर

रैंकनामप्राप्तांकजिला
1कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी499रीवा
2कु. अंशा चौधरी498छतरपुर
2श्री अभय गुप्ता498सीधी
3कु. योगेंद्र सिंह परमार497छतरपुर
3कु. अनुज वर्मा497सीधी
3श्री शिवम बोपचे497छिंदवाड़ा
3श्री अर्जुन सिंह राजपूत497सिंगरौली
3श्री अंकेश कुमार नाई497सिंगरौली
3कु. बिसाहिन धाकड़497भोपाल
3कु. निकिता प्रजापति497खंडवा
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सMPBSE MP Board Prathibha 10th Topper: कौन हैं प्रतिभा सोलंकी? बनीं मध्य प्रदेश के 10वीं की टॉपर, यहां देखें मार्कशीट
More