Premanand Maharaj: अल्लाह उन्हें सेहत फरमाए…जानिए कौन हैं मदीना में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगने वाले सूफियान

वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भक्त चिंतित हैं। इसी बीच एक मुस्लिम व्यक्ति मक्का मदीना में उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है… 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Oct 2025, 12:50 PM IST
मदीना में मांगी प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ
मदीना में मांगी प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ

Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उनके भक्त काफी चिंतित हैं। भक्त उनके अच्छी सेहत के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद तक में प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स सऊदी अरब के मक्का मदीना में प्रेमानंद महाराज की फोटो दिखाते हुए उनकी सेहत की दुआ मांग रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वायरल हो गया। कुछ लोग इस शख्स (सूफियान) के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स कमेंट्स सेक्शन में उसको धमकी दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये शख्स, जिसने मक्का मदीना में प्रेमानंद महाराज की अच्छी सेहत की दुआ मांगी

सूफियान ने वीडियो में क्या कहा?

मक्का मदीना में अपने मोबाइल में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिखाते हुए सुफियाना कहते हैं कि ये हमारे प्रेमानंद महाराज हैं, हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं मदीना से दुआ करता हूं कि अल्लाह उन्हें सेहत और लंबी उम्र दे। हम प्रयागराज से हैं, वह धरती जहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाती है। ये शहर हमेशा से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है।

मैं इस वक्त मदीना में हूं, यह पवित्र जगह है जहां हर मैल धुल जाता है, चाहे वह शरीर का हो या मन का। यहां इंसानियत सबसे बड़ी चीज है, न हिंदू, न मुसलमान बस एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। ये बहुत सच्चे और नेक इंसान हैं। मैं मदीने की पवित्र धरती से अपने हिंदू भाई प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ करता हूं। अल्लाह उन्हें सेहत, ताकत और सलामती अता फरमाए। आखिरकार, इंसान की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि उसकी नेक नीयत और इंसानियत से होती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले संत प्रेमानंद महाराज की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें उनकी आंंखें और होठ सूजे हुए दिख रहे थे। उनकी सेहत को लेकर उनके भक्त अभी भी काफी चिंतित हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPremanand Maharaj: अल्लाह उन्हें सेहत फरमाए…जानिए कौन हैं मदीना में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगने वाले सूफियान
More