
Premanand Maharaj Health Latest Update: देश ही नहीं विदेश के भी लोगों की सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देने वाले संत प्रेमानंद महाराज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके सत्संग को सुनकर लाखों- करोड़ों लोगों ने अपने जीवन को संवारा है। मगर अब उनकी तबीयत थोड़ी खराब चल रही है, जिसकी वजह से उनकी नियमित पद यात्रा को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। आइए जानते हैं अब उनकी तबीयत कैसे है।
प्रेमानंद महाराज के चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। कुछ वीडियो में दावा किया गया कि वो प्रेमानंद महाराज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि ये महज अफवाह है।
ये सच है कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। हालांकि हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भक्तों को ज्ञान देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी आंखें सूजी हुई और चेहरा काफी लाल दिख रहा है। इतना ही नहीं वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। उनके होठ भी सूजे हुए हैं। हालांकि उसके बाद भी वो वीडियो में कह रहे हैं कि वो बिल्कुल ठीक है।
प्रेमानंद महाराज का वीडियो सामने आने पर उनके भक्त काफी परेशान हो गए हैं। भक्त उनकी ये हालत देखकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमारा तो जीवन ही प्रेमानंद महाराज की वाणी से सुधरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रेमानंद महाराज का चेहरा देखकर ही हमारा चेहरा खिल जाता था, मगर आज उनको देखकर हमें पीड़ा हो रही है।
संत प्रेमानंद महाराज को साल 2006 में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब है और उनके पास कम वक्त है। डॉक्टर की बात सुनते ही प्रेमानंद महाराज ने अपने जीवन को भगवान में लगाने के लिए वृंदावन आ गए और यहां पर राधा नाम जपने लगे। उन्होंने अपनी किडनी का भी नाम कृष्ण और राधा रख लिया है।