क्या सच में करवा चौथ का व्रत रखने से लंबी होती है पति की आयु? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब, देखें वीडियो

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। प्रेमानंद महाराज ने बताया कि व्रत का कोई प्रभाव नहीं होता, लेकिन यह विपत्तियों को हल्का कर सकता है। मृत्यु का निश्चित समय बदलना संभव नहीं है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड6 Oct 2025, 05:40 PM IST
क्या सच में करवा चौथ का व्रत रखने से लंबी होती है पति की आयु? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब, देखें वीडियो
क्या सच में करवा चौथ का व्रत रखने से लंबी होती है पति की आयु? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब, देखें वीडियो

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। विवाहित जोड़े इस दिन को श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत (बिना खाना और पानी के) रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे भाग्य के लिए प्रार्थना करती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद, वे चंद्रमा को अर्घ्य देकर और अपने पति के हाथों से पहला निवाला खाकर व्रत खोलती हैं।

यह भी पढ़ें | कमल के फूल से लेकर मोर तक, करवा चौथ के लिए परफेक्ट हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवाचौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इसे अश्विन मास में मनाया जाता है, जो उत्तर भारत के कार्तिक महीने के समान होता है। इस बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताते नजर आ रहे हैं कि करवाचौथ व्रत रखने से पति की उम्र सच में लंबी होती है या नहीं।

सामने आये वीडियो में एक प्रेमानंद महाराज से महिला सवाल करती है कि क्या महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए महाराज कहते हैं, "ये तो बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, गांव-गली की मान्यताएं हैं। कोई भी अनुष्ठान किसी की मृत्यु को नहीं बचा सकता। करवा चौथ किसी की मौत को कैसे रोक सकता है? विधाता ने जो लिखा है, वही होगा।"

यह भी पढ़ें | कब करना है करवा चौथ व्रत का पारण? जान लीजिए चंद्रोदय का सही समय और नियम

महाराज ने आगे कहा, "किसी व्यक्ति की उम्र या मृत्यु का समय पहले से तय होता है, और कोई भी पूजा-पाठ या व्रत उसे बदल नहीं सकता।" इसके बाद महिला ने फिर से प्रेमानंद महाराज जी एक सवाल किया कि क्या पति और पुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाएं जो व्रत रखती हैं, उसका कुछ प्रभाव होता है या नहीं?

इसपर महाराज कहते हैं, "व्रत एक छोटा सा सपोर्ट सिस्टम होता है। जैसे अगर किसी की उम्र 10 साल है और इस दौरान उसे कोई विघ्न या बीमारी आने वाली है, तो मां का व्रत उस विपत्ति को हल्का कर सकता है। लेकिन अगर मृत्यु का निश्चित समय आ गया है, तो कोई व्रत उसे नहीं रोक सकता।"

यह भी पढ़ें | पति का चेहरा देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल क्यों करती हैं महिलाएं? जानिए यहां

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रेमानंद महाराज कहते हैं, "अगर किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का योग बन रहा है लेकिन निश्चित नहीं है, तो महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से संकट टल सकता है। लेकिन अगर विधि ने मृत्यु निश्चित कर दी है, तो महामृत्युंजय मंत्र भी उसे नहीं टाल सकता।"

बताते चलें कि प्रेमानंद जी महाराज बहुत मशहूर हैं। सालों से कई मशहूर हस्तियां भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर उनसे आशीर्वाद लेने जाते हैं। मशहूर गायक मीका सिंह, अभिनेता आशुतोष राणा, वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी और नेता-अभिनेता रवि किशन भी उनके आशीर्वाद ले चुके हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या सच में करवा चौथ का व्रत रखने से लंबी होती है पति की आयु? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब, देखें वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या सच में करवा चौथ का व्रत रखने से लंबी होती है पति की आयु? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब, देखें वीडियो