
President Droupadi Murmu Helipad Collapse: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में आज बड़ी चूक सामने आई है। केरल की यात्रा पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर जैसे ही प्रमदम स्टेडियम में लैंड किया। उसके बाद उस जगह की जमीन अंदर धंस गई और उनके हेलीकॉप्टर का पहिया अंदर गड्ढे में चला गया।
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के लैडिंग के लिए लिए नया अस्थायी हैलीपैड बनवाया गया था। अभी उसका कंक्रीट सूखा नहीं था। इसलिए जब हैलकॉप्टर लैंड हुआ तो उसका पहिया उसकी सतह पर फिसल गया और वहां पर एक गड्ढा बन गया, जिसमें हेलीकॉप्टर फंस गया।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर पीछे की तरफ झुक गया था, जिसे बड़ी ही मशक्कत के बाद सीधा किया गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के आपातकालीन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला लिया। राहत की बात ये रही कि घटना में न तो राष्ट्रपति और न ही हेलीकॉप्टर में सवार किसी भी चालक दल के सदस्य को कोई चोट आई है। घटना के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू, स्वामी अय्यप्पन मार्ग और पारंपरिक ट्रेकिंग मार्ग से होते हुए सबरीमाला सन्निधानम के लिए रवाना हुईं और केरल की अपनी दो दिवसीय यात्रा जारी रखी।
सबरीमला में दर्शन के बाद मुर्मू शाम को तिरुवनंतपुरम लौटेंगी। बृहस्पतिवार को वह राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।बाद में वह वर्कला के शिवगिरि मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी और कोट्टायम जिले के पाला में सेंट थॉमस कॉलेज के ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 24 अक्टूबर को एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेकर अपने केरल दौरे का समापन करेंगी। बता दें कि वो केरल के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचीं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.