कार के VIP नंबर की कीमत उड़ा देगी आपके होश, लग्जरी कार से भी ज्यादा महंगा है नंबर प्लेट, एक करोड़ से ज्यादा में बिका

कार के शौकीन तो आपने देश और दुनिया में बहुत देखे होंगे लेकिन कार की नंबर प्लेट के शौकीन भी इस दुनिया में कम नहीं हैं। भारत में भी वीवीआईपी नंबर के प्लेट के चहेतों का एक बहुत बड़ा वर्ग है। जिन्होंने हरियाणा के सोनीपत में हुए एक नंबर प्लेट की नीलामी के दौरान एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

Rajkumar Singh
अपडेटेड27 Nov 2025, 03:08 PM IST
देश का सबसे महंगा नंबर प्लेट
देश का सबसे महंगा नंबर प्लेट(Social Media )

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक वीवीआईपी नंबर की बिक्री हुई है और नंबर प्लेट की बोली इतनी लगाई गई जिनमें में आप भारत में बिकने वाली बड़े-बड़े ब्रांड की कारें खरीद सकते हैं। मतलब ये कि आप इस एक नंबर प्लेट की कीमत में एक करोड़ से ज्यादा कीमत में बिकने वाली लग्जरी कार खरीद सकते हैं। दरअसल हरियाणा में HR-88 B-8888 नंबर को खरीदने के लिए इतनी बोली लगाई गई है।

HR-88 B-8888 नंबर की कीमत एक करोड़ पार

हरियाणा के सोनीपत में HR-88 B-8888 नंबर की वीआईपी रजिस्ट्रेशन के दौरान बोली लगाई गई और ये बोली भारत के लिए मिसाल बन गई। इस नंबर ने भारत में अभी तक बिके तमाम वीआईपी नंबरों के रिकॉर्ड को कीमत के मामले में तोड़ दिया। नंबर प्लेट की अंतिम बोली लगी 1.17 करोड़ रुपये यानी एक करोड़ 17 लाख रुपये लगी। इतनी कीमत में आप भारत में बिकने वाली कुछ कारों के सुपर लग्जरी मॉडल भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें | WinZO के संस्थापक ED की गिरफ्त में, क्या है 43 करोड़ का राज?

कार के नंबर की अब तक की सबसे ऊंची कीमत

हरियाणा के सोनीपत जिले में 1.17 करोड़ रुपये में बिका नंबर HR-88 B-8888 ने सबसे ज्यादा महंगे काम पर बिकने वाले नंबर के मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोनीपत में इस नंबर के लिए बोली की प्रक्रिया शाम पांच बजे पूरी हुई, इस दौरान जो सबसे ऊंची कीमत लगी वो थी 1.17 करोड़ रुपये। अब बोली लगाने वाले को अगले 5 दिनों के भीतर ये रकम जमा करवानी होगी उसके बाद ये नंबर उसे अलॉट किया जाएगा।

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है नंबर

दरअसल कारों के वीआईपी नंबर को लेकर हमेशा लोग ऊंची कीमत देने को तैयर रहते हैं, खासकर 8 सीरीज के नंबर की ज्यादा डिमांड होती है। इस कार का नंबर 8888 होने की वजह से इसे हासिल करने के लिए बोली लगाने वालों के बीच होड़ मच गई थी। HR-88 B-8888 के लिए सबसे ऊंजी बोली एक करोड़ 17 लाख रुपये की लगी। ये नंबर प्लेट सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें | वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक 53 किलोमीटर यमुना नदी के किनारे बनेगा साइकिल ट्रैक

हरियाणा में बढ़ा VIP नंबर का क्रेज

RTO विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले किसी भी कार के नंबर प्लेट के लिए इतनी ऊंची बोली नहीं लगी है। सोनीपत के HR-88 B-8888 ने कीमत के मामले में पूरे देशभर में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि वीआईपी नंबर की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा केंद्र शासित चंडीगढ़ और पंजाब जाना जाता है। लेकिन हरियाणा में भी धीरे-धीरे वीवीआईपी सीरीज के नंबर को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकार के VIP नंबर की कीमत उड़ा देगी आपके होश, लग्जरी कार से भी ज्यादा महंगा है नंबर प्लेट, एक करोड़ से ज्यादा में बिका
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकार के VIP नंबर की कीमत उड़ा देगी आपके होश, लग्जरी कार से भी ज्यादा महंगा है नंबर प्लेट, एक करोड़ से ज्यादा में बिका