
Delhi Traffic Advisory: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह दो दिवसीय दौरा भारत-रूस संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच उच्चस्तरीय बैठकें होंगी, जिनमें रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से जुड़े कई समझौते होने की उम्मीद है। लेकिन इस दौरे का असर दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिख सकता है।
शाम को 5 बजे रूस के राष्ट्रपति पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। उसके बाद वो सरदार पटेल मार्ग से होते हुए ITC मौर्या होटल जाएंगे। इस दौरान एनएच-S, धौला कुआं, दिल्ली कैंट इलाके में चल रहे ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इसके बाद वो रात को पीएम आवास भी जाएंगे, तो सरदार पटेल मार्ग पंचशील मार्ग, शांति पथ के आस पास का ट्रैफिक प्रभावित होगा।
आज शाम दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन कल पूरे दिन दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वो राजघाट और हैदराबाद हाउस जाएंगे। उसके बाद वो भारत मंडपम भी जाएंगे। वहां से वो रात को राष्ट्रपति भवन में डिनर करेंगे। ऐसे में कल पूरे दिन राजघाट, शांति वन, राजाराम कोहली मार्ग और रिंग रोड से लेकर दिल्ली गेट, आईटीओ, तिलक मार्ग, इंडिया गेट से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कल और आज इन रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो आप ज्यादा टाइम लेकर चलें या फिर दूसरे रास्तों का चयन करें।
दिल्ली में इस समय मल्टी-लेयर्ड सिक्योरिटी ग्रिड लगाया गया है। पुतिन के आगमन से पहले ही उनकी सुरक्षा टीम दिल्ली पहुंच चुकी थी और सभी रूट्स व वेन्यूज की जांच की गई। एंटी-ड्रोन सिस्टम, SWAT टीम और स्पेशल कमांडो यूनिट्स तैनात किए गए हैं। हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और एडवांस सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर किसी को जरूरी काम से निकलना है तो वे गूगल मैप्स या दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव अपडेट देखें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.