Rail Ticket Booking: रेल टिकट बुक करने के लिए कब से शुरू होता है समय? जानिए नियम

Rail Ticket Booking Rules: ट्रेन में रिजर्व टिकटों की बुकिंग 60 दिन पहले होती है। पहले यह समय 120 दिन का था। बाद में इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। अब ऐसे में अगर आप 2 महीना पहले टिकट लेते हैं तो आइये जानते हैं कितने बजे आपको टिकट निकालना होगा।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 05:27 PM IST
Rail Ticket Booking Rules: रिजर्व ट्रेन की टिकट बुकिंग रात 12 बजे शुरू हो जाती है।
Rail Ticket Booking Rules: रिजर्व ट्रेन की टिकट बुकिंग रात 12 बजे शुरू हो जाती है।

Rail Ticket Booking Rules: होली हो, दिवाली हो या छठ पूजा के समय ट्रेन में रिजर्व टिकटों की बुकिंग करवाना आसान काम नहीं रह गया है। दिल्ली-मुंबई से UP- बिहार जाने वाली ट्रेनें हमेशा खचाखच भरी रहती हैं। इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट हासिल करना किसी सफलता से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप ट्रेन की टिकट बुकिंग कराने जा रहे हैं तो रेलवे के नियमों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही जानकारी के बिना कई बार सीट नहीं मिलती और यात्रा की सारी प्लानिंग बिगड़ जाती है। आइये जानते हैं कितने दिन पहले रेल टिकट निकाल सकते हैं।

भारतीय रेलवे ने 1 नवंबर 2024 से एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। इसका मतलब है कि आप अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले (यात्रा की तारीख को छोड़कर) टिकट बुक कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आप 15 सितंबर 2026 को यात्रा करना चाहते हैं, तो आप 16 जुलाई 2026 से बुकिंग शुरू कर सकते हैं। यह नियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, सुपरफास्ट ट्रेनों और अन्य रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए लागू होता है।

कितने बजे निकालें टिकट

अब इतना तो पता चल गया कि 2 महीना पहले (60 दिन) टिकट बुक कर सकते हैं। बहुत से लोग सवाल पूछते हैं कि सुबह जब टिकट बुक करने जाओ तो सीटें भरी रहती है। वेटिंग में टिकट मिलता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 2 महीना पहले भी टिकट बुक करने पर वेटिंग टिकट मिलता है तो आखिर कितने बजे टिकट रिजर्व बुक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, लॉन्च हुआ ‘रेल मित्र ऐप’, पढ़ें डिटेल

इस मामले में सेंट्रल रेलवे (मध्य रेल) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने मिंट हिंदी के साथ बातचीत करते हुए कहा कि रिजर्व टिकट की बुकिंग रात 12 बजे से शुरू हो जाती है। बहुत से लोग भ्रम में रहते हैं कि सुबह 8 बजे से टिकट बुकिंग होती है। तत्काल टिकट बुक करने के लिए सुबह के नियम बनाए गए हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग कब होती है?

अगर आप अंतिम समय में यात्रा करना चाहते हैं, तो रेलवे की तत्काल स्कीम काम आती है। स्लीपर क्लास के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है। एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे एक दिन पहले होती है। नॉन-एसी क्लास (जैसे स्लीपर, सेकेंड सीटिंग) के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है।

यह भी पढ़ें | अब OTP बताने पर मिलेगा रेलवे का तत्काल टिकट, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

जनरल टिकट

जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट यात्रा के दिन ही बुक होता है। 200 किमी या ज्यादा दूरी के लिए इसे UTS ऐप से पहले भी लिया जा सकता है। जनरल टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर या UTS ऐप के जरिए लिए जा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRail Ticket Booking: रेल टिकट बुक करने के लिए कब से शुरू होता है समय? जानिए नियम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRail Ticket Booking: रेल टिकट बुक करने के लिए कब से शुरू होता है समय? जानिए नियम