RailOne App: रेलवन ऐप से टिकट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

RailOne App: Railway ने नया RailOne ऐप लॉन्च किया है, जिसे ऑल इन वन सुपर ऐप कहा जा रहा है। इस ऐप से लोग रिजर्वेशन, जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट समेत 9 तरह की सेवाएं एक ही जगह से बुक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट निकालने पर बंपर छूट मिल रही है।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Jul 2025, 02:56 PM IST
RailOne App: रेलवे का यह सुपर ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
RailOne App: रेलवे का यह सुपर ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।(Hindustan)

RailOne App: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभी तक टिकट निकालने के लिए रेल यात्री IRCTC की वेबसाइट या ऐप का सहारा लेते थे। अब यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। इंडियन रेलवे ने नया रेलवन (RailOne) ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए रिजर्वेशन, जनरल टिकट बुकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग तक हो सकेगी। इसबीच RailOne के ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने पर आपको छूट भी मिलने वाली है।

रेलवन एक ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप्लिकेशन है, जो भारतीय रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदान करता है। यह रेलकनेक्ट, यूटीएस, रेल मदद और अन्य रेलवे एप्स की सुविधाओं को एकीकृत करता है। जिससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

टिकट पर मिल रही है छूट

रेलवे के सुपर ऐप RailOne पर टिकट बुक करना लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने यूजर्स के लिए अपने ऐप पर ही वॉलेट सर्विस मुहैया करा रहा है। इसका नाम R-Wallet है। इसके जरिए टिकट बुक करने पर लोगों डिस्काउंट भी मिल रहा है। रेलवे ने बताया कि RailOne से अनरिजर्व या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने पर लोगों को 3 फीसदी की छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें | रेलवे ने लॉन्च किया रेलवन ऐप, टिकट बुकिंग समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

ऐप में मिलने वाली खास सुविधाएं

1 - आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुकिंग।

2 - प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग।

3 - PNR स्टेटस चेक करना।

4 - रेलवे स्टेशन पर कोच पोजीशन की जानकारी।

5 - मालगाड़ी (Freight) और पार्सल डिलीवरी की पूछताछ।

यह भी पढ़ें | ट्रेन हो गई लेट, AC नहीं कर रहा है काम, मिलेगा पूरा रिफंड

रिफंड और पेमेंट की सुविधा

अगर किसी कारणवश यात्रा रद्द हो जाती है या छूट जाती है तो यात्री RailOne एप से सीधे रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं। इसमें R-Wallet की सुविधा भी दी गई है जिससे पेमेंट करना और भी आसान हो जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailOne App: रेलवन ऐप से टिकट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailOne App: रेलवन ऐप से टिकट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा
OPEN IN APP