Railway Group D Vacancy: रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई

ग्रुप डी भर्ती 2026 में 22,000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनरल और अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है।

Manali Rastogi
अपडेटेड17 Dec 2025, 06:50 AM IST
indian railway
indian railway

रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी लेवल 1 पदों के लिए 22,000 भर्तियों की घोषणा की है। ये भर्तियां आने वाले वित्तीय वर्ष 2026 में की जाएंगी। इस भर्ती को लेकर 12 दिसंबर 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें ज़ोन-वाइज और पद-वाइज रिक्तियों की जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी देख सकते हैं और अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | इस एनर्जी बूस्टर शेक से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई आसान रेसिपी

ग्रुप डी भर्ती 2026 के साथ-साथ मंत्रालय ने आरआरबी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 भी जारी किया है। उम्मीदवार इस कैलेंडर को देखकर रेलवे की आने वाली सभी परीक्षाओं की तैयारी सही तरीके से कर सकते हैं। ग्रुप डी के तहत कुल 11 अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां होंगी। कुल 22,000 पद सभी ज़ोनल आरआरबी और प्रोडक्शन यूनिट्स में बांटे गए हैं।

यह भी पढ़ें | सर्दी के मौसम में घर पर इस तरह बनाएं गोंद के लड्डू, अब स्वाद संग मिलेगी एनर्जी

22,000 ग्रुप डी पदों की घोषणा से लाखों रेलवे उम्मीदवारों को राहत और भरोसा मिला है। अब जब आधिकारिक तौर पर पदों और संख्या की पुष्टि हो चुकी है, तो उम्मीदवार अपनी तैयारी बेहतर ढंग से योजना बनाकर कर सकते हैं। आरआरबी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 के जारी होने से उम्मीदवारों को पूरे साल की भर्ती प्रक्रिया का अंदाजा भी मिल गया है।

चेक करें वैकेंसी डिटेल्स

  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600 पद
  • असिस्टेंट (ब्रिज): 600 पद
  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV: 11,000 पद
  • असिस्टेंट (पी-वे): 300 पद
  • असिस्टेंट (टीआरडी): 800 पद
  • सिस्टेंट लोको शेड: 200 पद
  • असिस्टेंट ऑपरेशंस: 500 पद
  • असिस्टेंट (टीएल एंड एसी): 500 पद
  • असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू): 1000 पद
  • प्वाइंट्समैन-बी: 5,000 पद
  • असिस्टेंट (एस एंड टी): 1500 पद
  • कुल पदों की संख्या: 22000

क्या है शैक्षिक योग्यता?

10वीं पास या NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। साथ ही इसके लिए मंत्रालय ने एज लिमिट भी तय कर रखी है, जहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 36 आयु है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं IPL इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी? यहां चेक करें पूरी लिस्ट

इसके अलावा जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए फीस 500 रुपए तो वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर के लिए 250 रुपए फीस है। साथ ही, सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 22,500 - 25,380 हर महीना सैलरी दी जाएगी।

किन भाषाओं में होगा एग्जाम?

  • असमिया
  • बंगाली
  • गुजराती
  • कन्नड़
  • कोंकणी
  • मलयालम
  • मणिपुरी
  • मराठी
  • ओडिया
  • पंजाबी
  • तमिल
  • तेलुगु
  • उर्दू

जानिए एग्जाम पैटर्न

सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअंक
जनरल साइंस2525
मैथ्स2525
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग3030
जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स2020
कुल100100

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फीस जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailway Group D Vacancy: रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRailway Group D Vacancy: रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई
OPEN IN APP