RRB Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय रेलवे हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में रेलवे में नौकरी की तलाश में डूबे लोगों के लिए यह शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर जारी नोटिफिकेशन मुताबिक, टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर जैसे 30307 पद भरे जाएंगे। इस बारे में नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 29 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे में नौकरी के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 है। RRB के आधिकारिक नोटिफिकेश के मुताबिक, कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं अगर उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2025 तक न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 36 साल होना चाहिए।
इन पदों पर निकली भर्तियां
1 - चीफ कमर्शियल और टिकट सुपरवाइजर के 6235 पद भरे जाएंगे।
2 - स्टेशन मास्टर के 5623 पद भरे जाएंगे।
3 - गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3562 पद भरे जाएंगे।
4 - जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और टाइपिस्ट के 7520 पद भरे जाएंगे।
5 - सीनियर क्लर्क और टाइपिस्ट के 7367 पद भरे जाएंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चीफ कमर्शियल और टिकट सुपरवाइजर और स्टेशन मास्टर के पद के लिए 35400 रुपये मिलेंगे। वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क और टाइपिस्ट पद के लिए 29200 रुपये दिए जाएंगे।
जानिए कैसे करें अप्लाई
1 - कैंडिडेट्स को सबसे पहले इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
2 - मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। अपने डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा।
3 - अपनी कैटेगरी के मुताबिक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
4 - आखिरी में सब्मिट पर क्लिक कर दें। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।