Delhi Rain Update: बसंत पंचमी की सुबह आज दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश की वजह से तापमान भी लुढ़क गया है और ठंड बढ़ गई है। बारिश के साथ बह रही ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है।
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश को लेकर पहले ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शाम तक राजधानी में बारिश हो सकती थी, लेकिन सुबह-सुबह ही बारिश ने दिल्ली-नोएडा में दस्तक दे दी है। बारिश की वजह से आने वाले दो तीन दिन गलन वाली ठंड महसूस होगी। IMD ने आज सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था।