Delhi Weather; दिल्ली में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज शाम अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिला दिया है। कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड9 Jul 2025, 07:37 PM IST
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट (HT)

दिल्ली-एनसीआर में आज शाम अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिला दिया है। ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।

बुधवार शाम दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। खासकर कर्तव्य पथ और जीआरजी रोड पर पानी भरने की खबर सामने आई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने बताया कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 10 जुलाई को दिल्ली में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जिसके साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।

यह भी पढ़ें | मानसून में आंवला का जूस पीने क्यों है फायदेमंद? जानिए यहां

दिल्ली में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान

दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे रहने की उम्मीद है।

दिन की शुरुआत में सतही हवा दक्षिण-पूर्व से लगभग 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। दोपहर में हवा की रफ्तार घटकर 12 किमी/घंटा से कम हो जाएगी और दिशा पूर्वोत्तर हो जाएगी। शाम और रात तक यह और कम होकर 10 किमी/घंटा से नीचे आ सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Weather; दिल्ली में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Weather; दिल्ली में मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा और तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट