खतरे की घंटी! न्यू ईयर पार्टी से पहले राजस्थान में मिली 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो आरोपी गिरफ्तार

what is Ammonium Nitrate: राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने 150 किलोग्राम विस्फोटक, 200 कारतूस और सेफ्टी फ्यूज तार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि विस्फोटक अवैध खनन के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Dec 2025, 05:34 PM IST
राजस्थान में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
राजस्थान में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त

Tonk Police Explosives Seizure Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले की पुलिस ने एक कार से 150 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 200 कारतूस और सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ये विस्फोटक सामग्री अरावली क्षेत्र में अवैध खनन स्थलों पर विस्फोट के लिए ले जाई जा रही थी।

उसने बताया कि जब्त सामग्री के स्रोत, इसे कहां ले जाया जा रहा था, संभावित उपयोग और किसी आपराधिक नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।आरोपियों की पहचान बूंदी जिले के निवासी सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है।टोंक पुलिस उपाधीक्षक (नगर) मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी विस्फोटक सामग्री को बूंदी से टोंक ले जा रहे थे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (टोंक-जयपुर) पर गश्त के दौरान जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो आरोपियों ने दावा किया कि वे बोरियों में कृषि उपयोग के लिए खाद ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान और चीन के लिए आफत! रूस ने भारत को दिया यह ऑफर

खाद की बोरी में मिली अमोनियम नाइट्रेट

हालांकि, तलाशी लेने पर बोरियों में खाद के बजाय अमोनियम नाइट्रेट पाया गया। पुलिस ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट के अलावा 200 कारतूस और लगभग 1,100 मीटर लंबाई के सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल भी बरामद किए गए हैं।उसने बताया कि विस्फोटक सामग्री ढोने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।मिश्रा ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई।नए साल की पूर्व संध्या पर बड़े पैमाने पर इस बरामदगी से क्षेत्र में उत्सवों से पहले दहशत का माहौल बन गया।

क्या होता है अमोनियम नाइट्रेट?

अमोनियम नाइट्रेट खुली खदानों और पत्थर की खानों में विस्फोट के लिए इस्तेमाल होने वाले औद्योगिक विस्फोटकों का प्रमुख घटक है। इसकी ऊर्जा क्षमता के कारण इसके भंडारण, प्रबंधन और परिवहन पर कड़े नियम लागू हैं। नियंत्रित परिस्थितियों में खनन कार्यों के लिए कानूनी तौर पर इसका उपयोग किया जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सखतरे की घंटी! न्यू ईयर पार्टी से पहले राजस्थान में मिली 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो आरोपी गिरफ्तार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सखतरे की घंटी! न्यू ईयर पार्टी से पहले राजस्थान में मिली 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो आरोपी गिरफ्तार