RSSB 4th Grade Result: कब आएगा राजस्थान ग्रेड-4 परीक्षा का रिजल्ट? पढ़ें ताजा अपडेट

RSSB 4th Grade Result: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती का रिजल्ट अब 15 की जगह 16 जनवरी 2026 को जारी होगा। परीक्षा सितंबर 2025 में 1,300 केंद्रों पर हुई थी। वेबसाइट पर फिलहाल तकनीकी दिक्कत है, लेकिन जल्द रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड15 Jan 2026, 05:56 PM IST
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट(istock)

RSSB Grade 4 Result: राजस्थान के हजारों अभ्यर्थी ग्रेड-4 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की ग्रेड/क्लास 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पहले आज, 15 जनवरी 2026 को जारी होना था, लेकिन अब नए अपडेट के मुताबिक नतीजे कल यानी 16 जनवरी को जारी किए जाएंगे। न्यूज18 ने बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के हालिया बयान के हवाले से यह जानकारी दी है कि राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025-26 अब 16 जनवरी को जारी किया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा?

RSSB ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बनाए गए करीब 1,300 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार मेरिट लिस्ट और कटऑफ को लेकर कयास लगा रहे हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 53,479 पद भरे जाएंगे।

वेबसाइट पर दिक्कत

फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट लिंक खुलने में दिक्कत आ रही है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि तकनीकी समस्या जल्द ही ठीक कर दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर Results या Latest Updates सेक्शन पर जाएं।
  • RSSB Grade 4 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगा।
  • PDF को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले लिखित परीक्षा में पास होना जरूरी है।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से उम्मीदवारों के नाम होंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRSSB 4th Grade Result: कब आएगा राजस्थान ग्रेड-4 परीक्षा का रिजल्ट? पढ़ें ताजा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRSSB 4th Grade Result: कब आएगा राजस्थान ग्रेड-4 परीक्षा का रिजल्ट? पढ़ें ताजा अपडेट