RSSB Grade 4 Result Out: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कट-ऑफ और प्री-DV रिजल्ट सामने आ गया है। लेकिन इस बार नतीजे देखने का तरीका थोड़ा अलग रहा। उम्मीदवार वेबसाइट पर रिजल्ट ढूंढते रहे, जबकि बोर्ड ने नतीजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जारी कर दिए।
दरअसल, राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। इसी वजह से बोर्ड ने फिलहाल वेबसाइट पर न जाने की अपील की और सोशल मीडिया के जरिए कट-ऑफ और जरूरी जानकारी साझा की।
बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
बोर्ड के चेयरमैन ने X पर साफ बताया कि ग्रेड-4 परीक्षा की कट-ऑफ लिस्ट और प्री-DV रिजल्ट फिलहाल वहीं जारी किया गया है। उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि जब तक सूचना न दी जाए, तब तक वेबसाइट पर जाने की कोशिश न करें। उन्होंने X पर लिखा, "4th class exam pre DV result, cut off marks. Non TSP area... सब से अनुरोध हमारी वेबसाइट पर न जाएं, में बताऊंगा कब जाना है वेबसाइट पर।"
साथ ही यह भी बताया गया कि रोल नंबर वाइज मेरिट रैंक मीडिया को दी जा चुकी है, जबकि पूरी डिटेल वाली मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती के जरिए कुल 53,749 पद भरे जाएंगे। इनमें 48,199 पद नॉन-TSP क्षेत्र के लिए और 5,550 पद TSP क्षेत्र के लिए तय किए गए हैं। जो उम्मीदवार तय कट-ऑफ पार करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक, मेरिट लिस्ट जारी होने के 2–3 दिन बाद स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
RSSB ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच हुआ था। यह परीक्षा राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बनाए गए करीब 1,300 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी कट-ऑफ और रिजल्ट को लेकर लगातार अपडेट का इंतज़ार कर रहे थे।
Rajasthan 4th Grade Result 2025: कट ऑफ मार्क्स
गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक नीचे दिए गए हैं:
1. सामान्य श्रेणी (GEN)
परित्यक्ता (DIV): 86.0888
भूतपूर्व सैनिक (EX): 0.0033
परित्यक्ता (DIV): 51.5655
परित्यक्ता (DIV): 38.7189
4. आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (GEN-EWS)
परित्यक्ता (DIV): 47.0655
5. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
परित्यक्ता (DIV): 62.9038
परित्यक्ता (DIV): 57.8038
अनुसूचित क्षेत्र कट-ऑफ मार्क्स:
1. सामान्य वर्ग (General-GEN)
परित्यक्ता (DIV): 53.1944
भूतपूर्व सैनिक (EX): 3.0184
2.अनुसूचित जाति (Scheduled Caste-SC)
परित्यक्ता (DIV): 45.1998
भूतपूर्व सैनिक (EX): लागू नहीं (NA)
3.अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe-ST)
भूतपूर्व सैनिक (EX): लागू नहीं (NA)