राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि एक पुराने चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया है। यह मामला पहले फिल्म निवेश से जुड़ा विवाद था, जो बाद में कोर्ट तक पहुंच गया। आखिरकार अभिनेता को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इसी बीच उनकी आर्थिक स्थिति और नेट वर्थ को लेकर एक रिपोर्ट भी सामने आई है।
राजपाल यादव की नेट वर्थ
News18 Showsha की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूल भुलैया 2’ में छोटे पंडित का किरदार निभाने के लिए राजपाल यादव ने करीब 1.25 करोड़ रुपये फीस ली थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपये मिले थे। बताया गया है कि वह एक प्रोजेक्ट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
फिल्मों, निवेश और रियल एस्टेट से कमाई के आधार पर उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 से 85 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से वह सालाना करीब 30-35 लाख रुपये कमाते हैं। उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
राजपाल इन फिल्मों में आएंगे नजर
राजपाल यादव जल्द ही अहमद खान की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जो इस साल जून में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी दिखेंगे, जो 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। हाल ही में वह ‘इंटरोगेशन’ नाम की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में भी नजर आए थे।
मिला इंडस्ट्री का समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव पर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज है। जेल जाने की खबर सामने आने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और अन्य सितारों से भी उनकी मदद करने की अपील की। अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी कहा कि वह हर संभव मदद करेंगे और निर्माताओं से आगे आने का अनुरोध किया।