Ramadan Sehri-Iftar Timing 2026: दिख गया चांद… कल से रमजान शुरू, यहां देखें सहरी से इफ्तार की सही टाइमिंग की List

Ramzan ka Chand Dikh Gaya Kya: भारत में रमजान का चांद आज दिख गया है। ऐसे में 19 फरवरी से रोजे शुरू होंगे। आइए जानते हैं कि अगले 30 दिनों तक क्या है रोजे और इफ्तार की टाइमिंग

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Feb 2026, 07:38 PM IST
कल से शुरू होंगे रमजान
कल से शुरू होंगे रमजान

Ramadan 2026 Delhi Sehri-Iftar Timing: रमजान के पाक महीने की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आज भारत में रमजान का चांद दिख गया है। भारत से पहले ही कई देश इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, ओमान, तुर्की और ऑस्ट्रेलिया ने 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की घोषणा कर दी था। अभी कुछ देर पहले ही भारत में भी रमजान का चांद दिख गया है।

Ramadan 2026 Roza Sehri-Iftar Timing

रोजे की तारीखसहरी समयइफ्तार समय
19 फरवरी 202605:36 AM 06:15 PM
20 फरवरी 202605:35 AM 06:16 PM
21 फरवरी 202605:35 AM 06:17 PM
22 फरवरी 202605:34 AM 06:17 PM
23 फरवरी 202605:33 AM 06:18 PM
24 फरवरी 202605:32 AM 06:19 PM
25 फरवरी 202605:31 AM 06:19 PM
26 फरवरी 202605:30 AM 06:20 PM
27 फरवरी 202605:29 AM 06:21 PM
28 फरवरी 202605:28 AM 06:21 PM
1 मार्च 202605:27 AM 06:22 PM
2 मार्च 202605:26 AM 06:23 PM
3 मार्च 202605:25 AM 06:23 PM
4 मार्च 202605:24 AM 06:24 PM
5 मार्च 202605:23 AM 06:25 PM
6 मार्च 202605:22 AM 06:25 PM
7 मार्च 202605:21 AM 06:26 PM
8 मार्च 202605:20 AM 06:26 PM
9 मार्च 202605:19 AM 06:27 PM
10 मार्च 202605:18 AM 06:28 PM
11 मार्च 202605:17 AM 06:28 PM
12 मार्च 202605:15 AM 06:29 PM
13 मार्च 202605:14 AM 06:29 PM
14 मार्च 202605:13 AM 06:30 PM
15 मार्च 202605:12 AM 06:31 PM
16 मार्च 202605:11 AM 06:31 PM
17 मार्च 202605:10 AM 06:32 PM
18 मार्च 202605:08 AM 06:32 PM
19 मार्च 202605:07 AM 06:33 PM

दिल्ली में नहीं दिखा चांद

आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर में चांद के दीदार नहीं हुए हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में चांद दिखने की पुष्टि हुई है। धर्म गुरुओं ने बुधवार को यह जाकारी दी। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी जिस वजह से यहां चांद नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में आम तौर पर रमजान का चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है।

19 फरवरी को होगा पहला रोजा

उन्होंने कहा कि लिहाज़ा यह तय किया गया है कि पहला रोजा 19 फरवरी यानी बृहस्पतिवार को होगा। इस्लाम में एक महीना 29 या 30 दिन का होता है। महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है।अहमद ने कहा कि बुधवार को इस्लामी कलेंडर के आठवें महीने 'शाबान' की 30 तारीख है। जामा मस्जिद के शाही नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने एक बयान में कहा कि आज रमजान-उल-मुबारक का चांद नजर आया गया है लिहाज़ा ऐलान किया जाता है कि 19 फरवरी को पहला रोजा होगा।

यह भी पढ़ें | अपनों को अब खास अंदाज में दें रमजान की मुबारकबाद, काम आएंगी ये ट्रेंडी तस्वीरें

क्या होता है रोजा?

मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया हिंद ने एक बयान में बताया कि दिल्ली में आसमान के बादलों से ढका होने के कारण चांद नहीं दिखा, लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों से चांद दिखने की प्रमाणिक सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। बयान के मुताबिक, इनके आधार पर तय किया गया है कि बृहस्पतिवार को रमजान के महीने की पहली तारीख है यानी पहला रोज़ा है। रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज हो जाता है और अगले 30 दिन तक मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाते-पीते नहीं है।

दिल्ली में कल कितने बजे होगी इफ्तारी

इसके साथ में शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है जिसे 'तराहवी' कहा जाता है। इस नमाज़ में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है। रमजान की समयसारणी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को पहले रोज़े की सहरी (सूरज निकलने से पहले खाना-पीना) का वक्त सुबह 5.26 बजे खत्म होगा तथा इफ्तार (रोजा खोलना) का वक्त शाम 6.16 पर है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRamadan Sehri-Iftar Timing 2026: दिख गया चांद… कल से रमजान शुरू, यहां देखें सहरी से इफ्तार की सही टाइमिंग की List
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRamadan Sehri-Iftar Timing 2026: दिख गया चांद… कल से रमजान शुरू, यहां देखें सहरी से इफ्तार की सही टाइमिंग की List