
Today Iftar time 15 March 2026: रमजान का पाक महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। रहमत और बरकत के इन दिनों में रोजेदार पूरी शिद्दत के साथ अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। इन दिनों रमजान के आखिरी दस दिनों (अशरा-ए-नजात) की इबादत का दौर चल रहा है।
रोजेदार सुबह फज्र की नमाजसे पहले सेहरी करते हैं और सूरज ढलने के बाद मगरिब की अजान के साथ रोजा खोलते हैं, जिसे इफ्तार कहा जाता है। यह पल रोजेदारों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि पूरे दिन के रोजे के बाद इफ्तार के समय दुआ और शुक्र अदा किया जाता है। आइए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक, क्या है इफ्तार का समय।
आज 15 मार्च 2026 को रमजान का 25वां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में रोजेदारों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उनके शहर में इफ्तार का सही समय क्या है, ताकि उसी समय रोजा खोला जा सके। भारत के अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए इफ्तार का समय भी शहर के अनुसार बदल जाता है।
नीचे भारत के कुछ प्रमुख शहरों में 15 मार्च 2026 को रोजा खोलने का संभावित समय दिया गया है।
| शहर | इफ्तार का समय |
|---|---|
| दिल्ली | 6:30 PM |
| अहमदाबाद | 6:49 PM |
| पुणे | 6:45 PM |
| चेन्नई | 6:20 PM |
| मुंबई | 6:49 PM |
| कोलकाता | 5:46 PM |
| लखनऊ | 6:15 PM |
| चंडीगढ़ | 6:31 PM |
| कोच्चि | 6:36 PM |
| गुरुग्राम | 6:31 PM |
| आगरा | 6:27 PM |
| बेंगलुरु | 6:31 PM |
| भोपाल | 6:30 PM |
| भुवनेश्वर | 5:57 PM |
| कोयंबटूर | 6:33 PM |
| गुवाहाटी | 5:32 PM |
| हैदराबाद | 6:26 PM |
| इंदौर | 6:36 PM |
| जयपुर | 6:36 PM |
| जम्मू | 6:39 PM |
| नोएडा | 6:30 PM |
| पटना | 5:59 PM |
| कोझिकोड | 6:38 PM |
| सिकंदराबाद | 6:26 PM |
| सिलीगुड़ी | 5:45 PM |
ध्यान रखें कि आपके इलाके की मस्जिद या स्थानीय कैलेंडर के अनुसार समय में 1-2 मिनट का अंतर हो सकता है।
इस्लामी परंपरा के अनुसार जैसे ही सूरज डूबता है और मगरिब की अजान होती है, रोजेदार इफ्तार करके अपना रोजा खोलते हैं। सुन्नत के अनुसार रोजा खजूर या पानी से खोलना बेहतर माना जाता है। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर लोग खाना खाते हैं।
‘अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, व बिका आमन्तु, व अलैका तवक्कल्तु, व अला रिज़्किका अफ़्तरतु।’
मतलब- ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोला।
'Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizqika aftartu.'
Meaning- O Allah! I fasted for You, I believe in You, I trust in You and with Your sustenance I break my fast.
रमजान के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में भारत में ईद की तारीख चांद दिखने पर तय होगी। अगर 19 मार्च की शाम को शव्वाल का चांद दिखाई देता है, तो 20 मार्च 2026 को ईद मनाई जा सकती है। अगर चांद एक दिन बाद दिखाई देता है तो 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.