Today Iftar Timing: आज कितने बजे खुलेगा रोजा? यहां जानिए दिल्ली से हैदराबाद तक इफ्तार की टाइमिंग, देखें List

Today Iftar Timing: रमजान का आज 22 वां रोजा है। हर दिन की तरह आज भी रोजेदार इफ्तारी के साथ रोजा खोलेंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में इफ्तारी की टाइमिंग क्या है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड12 Mar 2026, 03:37 PM IST
हैदराबाद में आज इफ्तार की टाइमिंग
हैदराबाद में आज इफ्तार की टाइमिंग

Ramadan 2026 Today Sehri Iftar Timing: रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। 30 दिन के इस पवित्र महीने का आज 22 वां दिन है। आज 22वें रोजे का भी अपना अलग महत्व है। आज रोजेदार हर दिन की तरह शाम को नमाज के बाद इफ्तारी करेंगे। देश में दिल्ली से हैदराबाद तक हर शहर में इफ्तारी का वक्त अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं। इफ्तारी की टाइमिंग

आज 12 मार्च को इफ्तारी की टाइमिंग ( Ramadan 2026, 12 March Iftar Timing)

शहर (City)इफ्तार समय (Iftar)
दिल्ली (Delhi)06:29 PM
नोएडा (Noida)06:28 PM
चेन्नई (Chennai)06:20 PM
लखनऊ (Lucknow)06:14 PM
पुणे (Pune)06:44 PM
मुंबई (Mumbai)06:49 PM
हैदराबाद (Hyderabad)06:26 PM
कोलकाता (Kolkata)05:56 PM
पटना (Patna)05:58 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar)05:56 PM
जयपुर (Jaipur)06:35 PM
इंदौर (Indore)06:36 PM
बेंगलुरु (Bengaluru)06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad)06:48 PM
सूरत (Surat)06:48 PM
कानपुर (Kanpur)06:17 PM
जम्मू (Jammu)06:36 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh)06:30 PM
रांची (Ranchi)05:57 PM

इफ्तारी का दुआ

हर शाम को इफ्तारी करने से पहले दुआ पढ़नी चाहिए। आज हम आपके लिए इफ्तारी की तीन दुआएं लेकर आए हैं।

इफ्तार की दुआ 1: पूरी दुआ

“अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु वा बिका आमन्तु वा अलैका तवक्कल्तु वा अला रिज्किका अफ्तरतु।”

अर्थ: ऐ अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोजा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोल रहा हूं।

यह सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली इफ्तार की दुआओं में से एक है। इसमें नीयत, ईमान और अल्लाह पर निर्भरता साफ दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें | घर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल बटर चिकन? इस रमजान ट्राई करें ये रेसिपी

इफ्तार की दुआ 2: छोटी दुआ

“अल्लाहुम्मा लका सुम्तु वा अला रिज्किका अफ्तरतु।”

अर्थ: ऐ अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोजा रखा और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोल रहा हूं।

यह दुआ छोटी है और याद रखने में आसान है। इसलिए कई लोग इसे पढ़ते हैं।

इफ्तार की दुआ 3: शुक्र अदा करने की दुआ

“अल्हम्दुलिल्लाहिल्लजी आआननी फसुम्तु वा रजकनी फा अफ्तरतु।”

अर्थ: सब तारीफ अल्लाह के लिए है, जिसने मुझे रोजा रखने की ताकत दी और रोजा खोलने के लिए रोजी दी।

यह दुआ खास तौर पर शुक्र अदा करने पर जोर देती है। इसमें यह माना जाता है कि रोजा रखने की ताकत और रोजा खोलने की नेमत दोनों अल्लाह की तरफ से हैं।

यह भी पढ़ें | रमजान के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, आप भी करें ट्राई

13 मार्च 2026 को सेहरी की टाइमिंग ( Ramadan 2026 13 March Sehri Timing)

शहर (City)सेहरी समय (Sehri)
दिल्ली (एनसीआर)सुबह 5:15
मुंबईसुबह 5:36
कोलकातासुबह 04:33
बेंगलुरुसुबह 05:18
हैदराबादसुबह 5:14
चेन्नईसुबह 5:07
लखनऊसुबह 5:01
कानपुरसुबह 5:03
रांचीसुबह 4:45
अहमदाबादसुबह 5:36
सूरतसुबह 5:36
पुणेसुबह 5:32

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सToday Iftar Timing: आज कितने बजे खुलेगा रोजा? यहां जानिए दिल्ली से हैदराबाद तक इफ्तार की टाइमिंग, देखें List
More