Rapid Rail Viral Video: कौन है रेपिड रेल वायरल MMS का कपल? हो गई पहचान, दर्ज हुई FIR

Namo Bharat Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कपल रैपिड रेल में आपत्तिजनक हरकत करता नजर आया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इस मामले में कपल की पहचान हो गई है और पुलिस ने FIR दर्ज की है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Dec 2025, 08:04 PM IST
रैपिड रेल के कपल की हुई पहचान
रैपिड रेल के कपल की हुई पहचान

Rapid Rail Viral MMS: सोशल मीडिया पर 19 मिनट के वीडियो के बाद अब रैपिड रेल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। कपल की हरकत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल MMS में दिख रहे कपल की पहचान हो गई है और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा ट्रेन के ऑपरेटर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

कौन है ये कपल?

रैपिड रेल में आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे कपल मेरठ के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों की पहचान हो गई है। छात्रा दुहाई के एक कॉलेज से BCA कर रही है और छात्र राजनगर एक्सटेंशन के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा है। दोनों के कॉलेजों को नोटिस भेजा गया है और उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें | ठंड की वजह यूपी से बिहार तक स्कूलों में हुई छुट्टियां, जानिए अब कब खुलेंगे स्कूल

कब का है वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो 24 नवंबर का है। उस वक्त ट्रेन दुहाई से मुरादनगर जा रही थी और ये कपल ट्रेन के प्रीमियम कोच में बैठा था। ट्रेन के चलते ही दोनों ने खुलेआम अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी और शारीरिक संबंध बनाए। कपल की ये हरकत कोच में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें | क्या 31 दिसंबर के बाद ITR रिवीजन कर सकते हैं? जानिए आयकर विभाग के नियम

वीडियो वायरल होने पर जब इसकी जांच की गई, तो पता चला कि ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ ने ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर केबिन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

एनसीआरटीसी ने 3 दिसंबर 2025 को ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अब इस मामले में सोमवार को मुरादनगर थाना में 22 दिसंबर 2025 को FIR दर्ज कर ली है।ऋषभ पर सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRapid Rail Viral Video: कौन है रेपिड रेल वायरल MMS का कपल? हो गई पहचान, दर्ज हुई FIR
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRapid Rail Viral Video: कौन है रेपिड रेल वायरल MMS का कपल? हो गई पहचान, दर्ज हुई FIR