
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date, Kab Aayega 10th ka rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in LIVE: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा खत्म हो गई हैं और सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार हैं। अगर आप राजस्थान बोर्ड के छात्र हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 10वीं के रिजल्ट को लेकर एक अपडेट भी दिया गया है। बोर्ड rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) के एक्स हैंडल पर बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आस पास जारी किया जाएगा। आज 16 मार्च होने की वजह से सभी छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड एक दो दिन में राजस्थान के 10 के छात्रों का रिजल्ट जारी कर देगी।
राजस्थान बोर्ड की तरफ से ये भी साफ किया गया कि रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और रिजल्ट का पूरा डाटा भी बताया जाएगा। बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा और बताएगा कि कितने छात्र और छात्राएं पास हुई हैं।
अगर आप राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है।
इसके अलावा आप अपना रिजल्ट Digilocker या Raj eVault से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन दोनों तरीके से भी रिजल्ट चेक करना काफी आसान है।
इसके अलावा आप Raj eVault से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उसके लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा।
राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 10वीं क्लास का रिजल्ट 28 मई को जारी किया था, जिसमें 93.16 स्टूडेंट्स पास हुए थे। प्रथम श्रेणी में कुल 5,46,370 स्टूडेंट्स पास हुए थे। अगर राजस्थान बोर्ड 20 मार्च तक रिजल्ट जारी कर देता है, तो वो ऐसा करने वाला पहला बोर्ड बन जाएगा।
बता दें कि (RBSE)के 10वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी 2026 तक चली थी। इस दौरान परीक्षाओं में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया है। ऐसे मे जल्द ही उन सभी छात्रों की किस्मत का फैसला होने वाला है। हालांकि अगर आप इस साल पास नहीं हो पाते हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वो रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकता है और अपना साल खराब होने से बचा सकता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.