RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर बेटियों ने बाकी मारी है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले कुल पास प्रतिशत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन छात्रों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने राज्य का मान बढ़ाया है। इस साल विज्ञान संकाय का परिणाम बेहद दिलचस्प रहा है। मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर किसी एक छात्र का कब्जा नहीं, बल्कि पांच होनहारों ने संयुक्त रूप से बाजी मारी है। सोनू मेहरा, दीपिका रांकावत, दिव्या भादू, निकिता और ऋषिता—इन पांचों विद्यार्थियों ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है।
दीपिका रांकावत की चर्चा सबसे ज्यादा
इन पांच विद्यार्थियों में से सबसे ज्यादा चर्चा डीडवाना की रहने वाली दीपिका रांकावत की है। एक ई-मित्र केंद्र चलाने वाले की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। दीपिका की इस सफलता से पविवार सहित पूरे जिले में खुशी का महौल है। दीपिका के घऱ पर सुबह से ही बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई। मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
साइंस कैटेगरी में 97.52% स्टूडेंट्स हुए पास
अगर हम इस साल के पास प्रतिशत को देखें, तो विज्ञान संकाय में कुल 97.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 98.43 प्रतिशत था। इस मार मामूली रूप से गिरावट आई है। लेकिन इस गिरावट के बीच भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जहां 97.02 प्रतिशत लड़के पास हुए, वहीं लड़कियों ने 98.34 प्रतिशत के साथ अपनी बढ़त कायम रखी। प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या भी काफी उत्साहजनक है। आंकड़ों के मुताबिक, 1,46,644 लड़कों और 98,636 लड़कियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है।
डीडवाना जिला ने किया टॉप
अगर जिलावार प्रदर्शन देखें, तो डीडवाना जिला प्रदेश में सबसे आगे रहा। यहां का पास प्रतिशत 99.43 रहा। इसके बाद बाड़मेर, जोधपुर, राजसमंद और सीकर ने अपनी धाक जमाई है। दूसरी ओर, खैरथल-तिजारा 89.80 प्रतिशत के साथ लिस्ट में सबसे नीचे रहा, जबकि श्रीगंगानगर, अलवर, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ भी अंतिम पांच पायदानों में शामिल रहे।
RBSE Rajasthan Board 12th Toppers List 2026
साइंस स्ट्रीम में टॉप - 5 छात्रों ने 499 अंक हासिल कर संयुक्त प्रथम स्थान प्राप्त किया (सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता)
आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप - 3 छात्राओं ने 498 अंक के साथ संयुक्त पहला स्थान हासिल किया (नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी)
कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप - 1 छात्रा ने 496 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया (वर्षा रानी)