
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने आज, 31 मार्च, मंगलवार को कक्षा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट बहुत देर तक डाउन रही।
ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in में से किसी एक पर जाएं।
छात्र Digilocker का इस्तेमाल करके BSER कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को गूगल प्ले स्टोर से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस नीचे दिया गया है-
राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा एवं किसान परिवार की बेटी लक्ष्मीबाई भामू ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं के साइंस परिणाम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं विज्ञान परीक्षा में 99.80% अंक हासिल कर सोनू ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। सोनू के पिता इमारतों में रंग-रोगन (पेंट) का काम करते हैं और आर्थिक तंगी के कारण एक समय सोनू को निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में दाखिला लेना पड़ा था। सोनू अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और परिजनों के सहयोग को देते हैं और अब उनका लक्ष्य UPSC परीक्षा पास कर एक IAS ऑफिसर बनना है, ताकि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार ला सकें।
राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में वर्ष 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने एडमिशन रेट बढ़ाने के लिए यह पहल की है। 1 अप्रैल से सत्र प्रारंभ होने के बाद विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य पाठ्यसामग्रियां मिल जाएंगी। इसका फायदा यह होगा की स्टूडेंट्स छुट्टियों में भी पढ़ाई अच्छे से जारी रख पाएंगे। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को क्वॉलिटी एजुकेशन के साथ ही फ्री में किताबें, यूनिफॉर्म, मिड डे मील सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
राजस्थान के किस जिले से 12वीं बोर्ड के कॉमर्स स्ट्रीम में कितने पर्सेंट परीक्षार्थी पास हुए, इसकी जानकारी नीचे दी गई है-
1 बांसवाड़ा (Banswara) - 100.00%
1 दौसा (Dausa) - 100.00%
1 करौली (Karauli) - 100.00%
1 बालोतरा (Balotra) - 100.00%
1 डीग (Deeg) - 100.00%
1 कोटपुतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) - 100.00%
1 सलूम्बर (Salumber) - 100.00%
8 सिरोही (Sirohi) - 99.69%
9 हनुमानगढ़ (Hanumangarh) - 99.59%
10 टोंक (Tonk) - 99.52%
11 भीलवाड़ा (Bhilwara) - 99.41%
12 बीकानेर (Bikaner) - 99.28%
13 पाली (Pali) - 99.17%
14 धौलपुर (Dholpur) - 99.11%
15 उदयपुर (Udaipur) - 99.08%
16 बाड़मेर (Barmer) - 99.06%
17 बारां (Baran) - 99.04%
18 नागौर (Nagaur) - 99.01%
19 चूरू (Churu) - 98.75%
20 ब्यावर (Beawar) - 98.71%
21 अजमेर (Ajmer) - 98.59%
22 श्रीगंगानगर (Shri Ganganagar) - 98.58%
23 भरतपुर (Bharatpur) - 98.57%
24 झालावाड़ (Jhalawar) - 98.44%
25 चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) - 98.32%
26 अलवर (Alwar) - 97.43%
27 जयपुर (Jaipur) - 94.99%
28 जोधपुर (Jodhpur) - 94.29%
29 बूंदी (Bundi) - 91.11%
30 जालौर (Jalore) - 90.22%
31 जैसलमेर (Jaisalmer) - 88.68%
32 डूंगरपुर (Dungarpur) - 88.29%
33 डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kutchaman) - 85.93%
34 सीकर (Sikar) - 85.82%
35 राजसमंद (Rajsamand) - 84.50%
36 झुंझुनू (Jhunjhunu) - 80.91%
37 सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) - 80.00%
38 प्रतापगढ़ (Pratapgarh) - 77.06%
39 कोटा (Kota) - 76.13%
40 खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) - 67.77%
41 फलोदी (Phalodi) - 36.43%
कुचामन डीडवाना - 99 . 43 %
बाड़मेर - 99.08%
जोधपुर - 98.94%
राजसमंद - 98.87%
सीकर - 98.85%
बांसवाड़ा - 100%
दौसा - 100%
बालोतरा - 100%
डिग - 100%
कोटपूतली बहरोड - 100%
सलूंबर - 100%
सिरोही - 99.69%
हनुमानगढ़ - 99.69%
टोंक - 99.52%
भीलवाड़ा - 99.41%
इस वर्ष राजस्थान 12वीं बोर्ड एग्जाम में सफलता की दर पिछले वर्ष 2025 के मुकाबले कम रही है। रिजल्ट रेट में यह गिरावट तीनों स्ट्रीम्स साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में देखी गई है। इस वर्ष इन तीनों स्ट्रीम्स में कुल 97.40% परीक्षार्थी ही पास हो पाए जो पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा कम है। आइए अब स्ट्रीमवाइज रिजल्ट पर्सेटेंज की तुलना करते हैं-
साइंस: 2025 में 98.43%
2026 में 97.52%
आर्ट्स: 2025 में 97.78%
2026 में 97.54%
कॉमर्स: 2025 में 99.07%
2026 में 93.64%
राजस्थान 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर वर्षा रानी हैं। उन्होंने कुल 500 में 496 यानी 99.20 प्रतिशत अंक लाकर RBSE 12वीं बोर्ड कॉमर्स एग्जाम में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
आर्ट्स स्ट्रीम में अधिकतम 498 अंक मिले हैं जो कुल 500 अंक का 99.60% है। जिन तीन स्टूडेंट्स ने यह मुकाम हासिल किया है, उनके नाम हैं-
नरपत
नव्या मीना
नैंसी चौधरी
साइंस में 5 परीक्षार्थियों को आए बराबर नंबर। इन सभी ने कुल 500 में से 499 यानी 99.80% अंक लाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉप किया है।
सोनू मेहरा
दीपिका रंकावत
दिव्या भाड़ू
निकिता
ऋषिता
साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम में राजस्थान की लड़कियों ने लड़कों पर बढ़त बना ली। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस एग्जाम में लड़कों के मुकाबले 4 पर्सेंट ज्यादा लड़कियों ने सफलता पाई। 12वीं साइंस की परीक्षा देने वाले 92.64% लड़के तो 96.42% लड़कियां पास हो गईं। आर्ट्स में भी 95.80% लड़कों के मुकाबले 98.95% लड़कियों को सफलता हासि हुई। वहीं, कॉमर्स में 98.66% छात्रों ने जबकि 99.51% छात्राओं ने सफलता पाई ।
इस वर्ष 2026 में राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी संकायों को मिलाकर कुल 97.54 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे जो पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा कम है।
पिछले वर्ष 2025 में राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में
विज्ञान वर्ग में सफल रहे परीक्षार्थी - 97.52 प्रतिशत
कला संकाय में सफल रहे परीक्षार्थी - 97.54 प्रतिशत
वाणिज्य में सफल रहे परीक्षार्थी - 93.64 प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। कुल तीन स्ट्रीम्स में से दो में छात्राओं ने टॉप किया है, जबकि एक स्ट्रीम में छात्र ने बाजी मारकर अपनी जगह बनाई है। यह नतीजे साफ दिखाते हैं कि इस साल के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा कायम रहा है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार दो होनहारों ने बाजी मारी है। पहले टॉपर ने 99.8% के साथ प्रदेश में नाम रोशन किया है, वहीं नव्या कुमारी 99.62% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ही टॉपर्स ने अपनी कड़ी मेहनत से एक मिसाल पेश की है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आ चुका है और इस बार बच्चों ने वाकई कमाल कर दिया है। 97.54% छात्र पास हुए हैं, जो यह दिखाता है कि आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन इस साल कितना शानदार रहा है। सभी कामयाब स्टूडेंट्स को बहुत-बहुत बधाई!
12वीं के बाद करियर के चुनाव को लेकर असमंजस में न रहें; आपके पास B.Tech, MBBS, BCA जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज से लेकर BA, B.Com, BSc जैसे एकेडमिक विकल्पों की भरमार है। यदि लक्ष्य स्पष्ट नहीं है, तो ग्रेजुएशन के साथ अपनी रुचि पहचानें और साथ ही क्लर्क, स्टेनोग्राफर जैसी सरकारी नौकरियों के लिए भी तैयारी जारी रखें।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं साइंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें इस वर्ष कुल 96.23 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। छात्र अपना परीक्षा परिणाम और विषयवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल की तुलना में इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, कॉमर्स संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा जहां 98.50% छात्र सफल रहे, वहीं आर्ट्स का परिणाम 97.54% और साइंस का 97.52% रहा। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 1,46,644 छात्र पास हुए हैं। यहां देखें इस साल का रिकॉर्ड
राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट इस साल 96.30% रहा है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट इन दोनों जगहों पर चेक कर सकते हैं।
rajeduboard.rajasthan.gov.in
digilocker.gov.in
ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in में से किसी एक पर जाएं।
BSER 12th स्कोरकार्ड 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करने के लिए जरूरी जानकारी के तौर पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
BSER Class 12 स्कोरकार्ड PDF आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए दिखाई देगा।
RBSE 12th स्कोरकार्ड PDF को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्र अपना रोल नंबर निकाल कर रखें। कुछ ही मिनटों में बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है।
परीक्षा बोर्ड का नाम
स्कूल का नाम और जिला कोड
छात्र का नाम
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
जन्म तिथि (DOB)
चुने गए विषय
विषयवार प्राप्त अंक
कुल प्रतिशत
प्राप्त ग्रेड
रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड कुछ देर में 12वीं कक्षा के तीनो स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाओं में आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं। इस साल आर्ट्स से लगभग 6 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिससे यह सबसे ज्यादा चुनी जाने वाली एकेडमिक कैटेगरी बन गई। कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच राज्य भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गईं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 31 मार्च को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं आर्ट्स का भी रिजल्ट घोषित करेगा। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छात्र, जिसमें हर साल सबसे ज्यादा छात्र हिस्सा लेते हैं, अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे। रिजल्ट घोषित होने के समय अजमेर स्थित RBSE ऑफिस में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जबकि छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके कहीं से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
छात्र indiaresults.com के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। तरीका वही रहेगा:
छात्र अपने मोबाइल में Google Play Store से RBSE 12th Result ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
अगर साइट नहीं खुल रही है, तो मोबाइल पर ऐसे चेक करें:
साइंस के लिए: टाइप करें RJ12S [Space] ROLL-NUMBER और भेजें 5676750 पर।
कॉमर्स के लिए: टाइप करें RJ12C [Space] ROLL-NUMBER और भेजें 5676750 पर।
आर्ट्स के लिए: टाइप करें RJ12A [Space] ROLL-NUMBER और भेजें 5676750 पर।
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। इन लिंक्स को सेव कर लें:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
indiaresults.com (प्राइवेट पोर्टल)
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 की तारीख और समय घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे।
12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित हुई थी। पहली परीक्षा मनोविज्ञान की थी और आखिरी परीक्षा शारीरिक शिक्षा की हुई थी। इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.