RCB New Owner: ₹16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम! बिड़ला और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदी 100% हिस्सेदारी

RCB New Owner: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ी अपडेट आई है। इस फ्रैंचाइजी को बिड़ला और ब्लैकस्टोन ने मिलकर लगभग 16,700 करोड़ में खरीद लिया है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड25 Mar 2026, 07:40 AM IST
RCB New Owner:  <span class='webrupee'>₹</span>16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम
RCB New Owner: ₹16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम

RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सीजन 2026 इसी सप्ताह 28 मार्च को शुरू हो रहा है। इस सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इसी बीच, आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। दरअसल,अपनी वफादार फैन फॉलोइंग और 18 साल बाद खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब एक नए और बेहद पावरफुल मैनेजमेंट के हाथों में है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के साथ हुई एक डील के तहत चार दिग्गज ग्रुप के एक कंसोर्टियम ने इस फ्रैंचाइजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। यह डील लगभग 1.78 बिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 16,706 करोड़ रुपये में हुई है।

डील में ये दिग्गज शामिल

इस डील में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई के साथ-साथ अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर, निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन और भारत का टाइम्स ग्रुप (द टाइम्स ऑफ इंडिया) शामिल हैं। इस कंसोर्टियम से पता चलता है कि RCB अब केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुकी है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: ग्लोबल मार्केट से मिल से रहे मिलते-जुलते संकेत

कुमार मंगलम ने कही ये बात

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि पिछले दो दशकों में IPL ने वैश्विक खेल जगत की तस्वीर बदल दी है। RCB जैसी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ना उनके समूह के लिए खेल के मैदान में अपनी विरासत को विस्तार देने का एक शानदार अवसर है। यह डील मेन और वूमेन दोनों टीमों के स्वामित्व के लिए हुई है।

यह भी पढ़ें | देशभर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से राहत, कुछ राज्यों में 40°C तक पहुंचेगा तापमान

18 साल बाद RCB का मिटा सूखा

बता दें कि पिछले साल यानी IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मेन्स टीम ने 18 साल बाद IPL का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, महिला टीम ने भी इस साल दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के चेयरमैन सत्यान गजवानी ने कहा कि RCB इस समय आईपीएल का सबसे लोकप्रिय ब्रांड है। टीम की जड़ें हमेशा बेंगलुरु और कर्नाटक की संस्कृति से जुड़ी रहेंगी। नए मालिकों का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों, कोचों और उन लाखों फैन्स के हितों की रक्षा करना है, जिन्होंने इस टीम को एक चैंपियन बनाया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRCB New Owner: ₹16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम! बिड़ला और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदी 100% हिस्सेदारी
More