Real Shilajit Identification: कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान? रणवीर सिंह भी करते हैं सेवन, जानिए फायदे

Real Shilajit Identification: अगर आप भी शिलाजीत का सेवन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले असली शिलाजीत को पहचानना सीख लीजिए। अगर आपने गलती से भी नकली शिलाजीत का सेवन कर लिया, तो आपकी जान भी जा सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Dec 2025, 10:40 PM IST
कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान
कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान

Shilajit khane ke Fayde:आजकल मार्केट में असली से भी ज्यादा असली दिखने वाली चीज ही नकली निकलती है। ऐसे में कई बार हेल्थ से जुड़ी चीजों को लेकर कई बार सवाल उठता है कि ये असली है या नकली? आयुर्वेद में ताकत और ऊर्जा का खजाना माने जाने वाले शिलाजीत को लेकर भी ये सवाल हमेशा आता है। फिटनेस के लिए आजकल इसका काफी इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन इसकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ मार्केट में नकली शिलाजीत भी खूब बिकने लगा है। इसलिए जरूरी है कि हम जानें कि असली और नकली शिलाजीत में फर्क कैसे करते हैं।

शिलाजीत को पुरुषों का स्टैमिना बढ़ाने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में राहत, त्वचा की रंगत निखारने, शारीरिक पावर बढ़ाने और एनर्जी बूस्टर के तौर पर फायदेमंद माना जाता है। इसकी मांग बढ़ने और कीमत ज्यादा होने की वजह से मार्केट में मिलावटी और नकली शिलाजीत भी खूब बिक रहा है, जिसे पहचान पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आपने गलती से नकली शिलाजीत खा लिया तो आपकी मौत भी हो सकती है।

कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान?

असली शीलाजीत की पहचान करने का एक आसान तरीका वॉटर या मिल्क टेस्ट है। इसके लिए सबसे पहले शिलाजीत को एक गिलास पानी या दूध में डालें, अगर ये आसानी से घुल जाए तो उसके असली होने की संभावना ज्यादा है, जबकि नकली या मिलावटी शिलाजीत पूरी तरह घुलने में दिक्कत करता है।

यह भी पढ़ें | दुबई में सेहत बचाने के लिए शुगर टैक्स की नई रणनीति

रंग भी है इसकी पहचान

इसके साथ ही असली शिलाजीत का रंग गहरा काला होता है और इसे हथेली पर लेकर रगड़ने पर इसका रंग अलग से छूटना नहीं चाहिए। अगर रंग निकलने लगता है, तो समझ जाइए कि वो आपके लिए जहर होगा। इसके अलावा इसका नेचुरल टेस्ट हल्का कड़वा और नमकीन होता है, इसके अलावा कोई और फ्लेवर महसूस होना मिलावट का संकेत है। अगर आपके शिलाजीत के साथ ऐसा हो रहा है, तो उसका सेवन बिल्कुल भी न करें।

शीलाजीत के फायदे

शिलाजीत की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए सर्दियों में इसका सीमित मात्रा में सेवन खांसी-जुकाम से बचाव, जोड़ों के दर्द में आराम, स्किन ग्लो और सेक्सुअल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है।

एक बार Ask Me Anything सेशन में खुद रणवीर सिंह ने बताया था कि वो नाश्ता में नट्स और ओट्स खाते हैं। इसके अलावा वो चॉकलेट चिप्स, इम्यूनिटी शॉट्स, डिटॉक्स जूस, प्रोबायोटिक्स ड्रिंक्स, शिलाजीत, अश्वगंधा मिश्रित लड्डू आदि चीजों को खाते हैं। रणवीर सिंह की तरह अगर आप भी इसे अपनी हेल्थ और फिटनेस जर्नी का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो पहले क्वालिटी की जांच कर लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सReal Shilajit Identification: कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान? रणवीर सिंह भी करते हैं सेवन, जानिए फायदे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सReal Shilajit Identification: कैसे करें असली शिलाजीत की पहचान? रणवीर सिंह भी करते हैं सेवन, जानिए फायदे