
Republic Day 2026: आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस समारोह की अगुवाई करेंगी। इस साल यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समारोह के मुख्य अतिथि हैं। यह साल इसलिए भी खास है क्योंकि वंदे मातरम (राष्ट्रीय गीत) के 150 साल पूरे हो रहे हैं। देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। आइए जानते हैं विस्तार से ‘गणतंत्र’ होने का मतलब क्या है और कैसे 26 जनवरी को हर देशवासी को नई पहचान मिली थी।
हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र होने का प्रतीक है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो 26 जनवरी 1950 के दिन जब संविधान लागू हुआ था तो हर देशवासी को नई पहचान और लोकतांत्रिक मूल्य मिले थे। यानी 26 जनवरी से हमारा देश गणतांत्रिक बन गया। कहा जाता है कि राजतंत्र जब खत्म होता है तब गणतंत्र शुरू होता है। राजतंत्र में राज्य राजा का माना जाता है और गणतंत्र में राज्य जनता का माना जाता है। आसान शब्दों में गणतंत्र का मतलब समझा जाए तो जनता के लिए जनता द्वारा शासन। गणतंत्र प्रणाली में संविधान अधिकारों की रक्षा करता है। गणतंत्र को मुख्य रूप से संविधान पर केंद्रित माना जाता है।
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी लेकिन यह लोकतांत्रिक देश संविधान लागू होने के बाद बना। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बन गया था लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। इसी दिन भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य घोषित किया था। इस दिन भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी गई और इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है।
गणतंत्र दिवस सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं है। यह हमें अपने देश के बारे में सोचने का दिन है। यह हमें अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। हमें अपने अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। हमें एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए। स्कूल और कॉलेज बड़े उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाते हैं। छात्र झंडा फहराते हैं, देशभक्ति के भाषण देते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं। निबंध प्रतियोगिताएं भी होती हैं। इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति और एकता की भावना पैदा होती है। इस दिन पूरे देश में भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियाँ अपनी ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन करती हैं। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियाँ भी इस परेड का हिस्सा होती हैं, जो देश की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और देशभक्ति के गीत गाए जाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाते हैं, जहां बच्चे देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत करते हैं।
भारत देश इस बार 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है। यही वह दिन है जब 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार हुआ संविधान देशभर में लागू हुआ था। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें हमारी सेनाओं की शक्ति, अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। यह भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और विकास को दर्शाती हैं। यह दृश्य हमें यह विश्वास दिलाता है कि विविधता के बावजूद भारत एक है। भारत एक ऐसा गुलदस्ता है जहां अलग-अलग धर्मों और भाषाओं के फूल महकते हैं। गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि हमारी विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब हम मिलकर 'जन-गण-मन' गाते हैं, तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एक हो जाता है। इस एकता को बनाए रखना ही हमारी सच्ची देशभक्ति है।
आज हम जो आजादी और अधिकार महसूस कर रहे हैं, उसकी कीमत हमारे वीर जवानों ने चुकाई है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे हजारों क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। हमें उनके सपनों के भारत का निर्माण करना है, जहां हर कोई निडर होकर रह सके। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हमें नारी शक्ति को नमन करना चाहिए। आज भारत की बेटियां सीमा पर रक्षा कर रही हैं और अंतरिक्ष में तिरंगा फहरा रही हैं। एक मजबूत गणतंत्र तभी संभव है जब समाज में महिलाओं को सुरक्षा और बराबरी का दर्जा मिले। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा राष्ट्र प्रगति करता है।
1. नहीं भूला जा सकता वीरों का बलिदान, वो हैं हमारे देश की शान।
जिन्होंने हमारे लिए दी अपनी जान, ऐसा है मेरा देश महान!!
2. ना तख़्त की धौंस, ना ताज का गुरूर,
जनता की आवाज़ से चलता है यह गणतंत्र भरपूर।
3. तिरंगे की लकीरों में लिखी कहानी है,
हर रंग में लोकतंत्र की निशानी है।
4. अधिकार मिले तो कर्तव्य भी निभाएंगे,
यही क़सम गणतंत्र दिवस पर खाएंगे।
5. सर झुकता है तिरंगे के सम्मान में,
यही मेरी पहचान है, यही मेरा वेश।
मिट्टी की खुशबू में बसता है मेरा देश,
हर सांस में शामिल है इसका संदेश।
गणतंत्र दिवस पर शायरी
1. गणतंत्र की शक्ति का पर्व है आज,
संविधान की शक्ति का हर्ष का आज।
बड़ा ही प्यारा दिन है आज,
रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं
2. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Republic Day 2026
3. हर किसी को देता है हक और मान,
ये है हमारे देश का संविधान
इसके हर हिस्से में है कुछ खास बात,
संविधान के मूल भाव को जरूर रखें याद।
गणतंत्र की दिवस की शुभकामनाएं
4. लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है,
वीर शहीद फरिश्ते हैं वतन के, उन्हें सजदा हमारा।
मातृभूमि का ऋण सबसे ऊपर है,
यही रखना याद धर्म हमारा है।
Happy Republic Day
5. न पूछो जमाने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान है ये कि हम हिंदुस्तानी हैं।
हर मोड़ पर आए मुश्किल या कोई परेशानी,
देश के लिए जान लुटाने की हमने ठानी है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.