Republic Day Patriotic Songs: वंदे मातरम से लेकर ऐ मेरे वतन तक… गणतंत्र दिवस पर जरूर सुनें देशभक्ति के ये मशहूर गानें

Republic Day Patriotic Songs: गणतंत्र दिवस पर गूंजने वाले देशभक्ति गीत आजादी, बलिदान और एकता की भावना को जिंदा रखते हैं। पुराने और नए गीत मिलकर हर पीढ़ी को जोड़ते हैं और इस खास दिन को और यादगार बना देते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड25 Jan 2026, 05:48 PM IST
1997 की फिल्म बॉर्डर का यह गीत  'संदेशे आते हैं' सैनिकों की भावनाओं को बखूबी दिखाता है।
1997 की फिल्म बॉर्डर का यह गीत 'संदेशे आते हैं' सैनिकों की भावनाओं को बखूबी दिखाता है।

Republic Day Deshbhkati Geet: इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश को उसका संविधान मिला और भारत एक गणराज्य बना। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का प्रतीक है। तिरंगा पूरे देश में लहराता है और हर तरफ देशभक्ति के गीत गूंजते हैं। स्कूलों से लेकर दफ्तरों तक, टीवी-रेडियो से लेकर मोहल्लों तक, हर जगह देश के लिए समर्पण की धुन सुनाई देती है। आप भी इन गीतों के साथ अपने गणतंत्र दिवस को और खास बना सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर सुनें ये देशभक्ति गीत (Republic Day patriotic songs)

मां तुझे सलाम- ए.आर. रहमान का ‘मां तुझे सलाम’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक भावना है। 1997 में ‘वंदे मातरम’ एल्बम का हिस्सा रहे इस गीत ने देशभक्ति को नए दौर की आवाज दी और आज भी यह सुनते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

रंग दे बसंती- फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का टाइटल ट्रैक आज भी युवाओं को भीतर तक झकझोर देता है। आमिर खान और उनके साथियों की कहानी देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है, और गाना उस जज्बे को और मजबूत करता है।

संदेशे आते हैं- 1997 की फिल्म बॉर्डर का यह गीत सैनिकों की भावनाओं को बखूबी दिखाता है। जावेद अख्तर के बोल और सोनू निगम-रूप कुमार राठौड़ की आवाज इसे अमर बना देते हैं।

कंधों से मिलते हैं कंधे- ‘लक्ष्य’ फिल्म का यह गीत टीमवर्क, अनुशासन और देश के लिए एकजुट होने की सीख देता है। यह बताता है कि जब कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

ऐ मेरे प्यारे वतन- 1961 की फिल्म काबुलीवाला में मन्ना डे की आवाज में यह गीत देश के लिए प्रेम और त्याग की भावना को बेहद सादगी से पेश करता है।

ए मेरे वतन के लोगों- लता मंगेशकर का यह गीत सुनते ही आंखें नम हो जाती हैं। लता मंगेशकर का यह गीत शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाता है।

मेरे देश की धरती- ‘उपकार’ का यह गाना गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हमेशा खास जगह रखता है। यह सकारात्मक और उत्साह से भरा माहौल बनाता है।

कर चलें हम फिदा- फिल्म ‘हकीकत’ का यह गीत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना को दर्शाता है।

ऐ वतन वतन मेरे आबाद रह तू- ‘राज़ी’ फिल्म का यह गाना नरम और भावुक अंदाज में देश के लिए प्यार जताता है।

तेरी मिट्टी- केसरी फिल्म का "तेरी मिट्टी" गीत आज के दौर का सबसे भावुक देशभक्ति गीत है।

सारे जहां से अच्छा- यह कालजयी गीत हर गणतंत्र दिवस समारोह का जरूरी हिस्सा बन चुका है। यह गीत हर समारोह में गूंजता है और भारत की ताकत को दर्शाता है।

यह जो देश है तेरा- ‘स्वदेश’ फिल्म का यह गाना शांति और अपनापन महसूस कराता है।

मेरा रंग दे बसंती चोला- यह गीत बलिदान और आजादी के जुनून को पूरी ताकत से पेश करता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRepublic Day Patriotic Songs: वंदे मातरम से लेकर ऐ मेरे वतन तक… गणतंत्र दिवस पर जरूर सुनें देशभक्ति के ये मशहूर गानें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRepublic Day Patriotic Songs: वंदे मातरम से लेकर ऐ मेरे वतन तक… गणतंत्र दिवस पर जरूर सुनें देशभक्ति के ये मशहूर गानें