
कई लोग गणतंत्र दिवस परेड टीवी पर देखते हैं, जबकि बहुत-से लोग इसे इंडिया गेट जाकर लाइव देखना चाहते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को परेड देखने के लिए पास या टिकट बुक करने की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती। इस लेख में हम आपको यह प्रक्रिया आसान भाषा में समझा रहे हैं।
इस प्रक्रिया की मदद से आप गणतंत्र दिवस परेड को आसानी से लाइव देख सकते हैं। पिछले साल टिकट बुकिंग 2 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चली थी। इस साल भी टिकट की तारीखों के लिए rashtraparv.gov.in या aamantran.mod.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखें।
हर साल रक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड के पास जारी करता है। आप ये पास ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग आमतौर पर 26 जनवरी से कुछ दिन पहले शुरू होती है।
दिल्ली में ऑफलाइन टिकट काउंटर इन जगहों पर खुलते हैं:
ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से टिकट लेने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है। इसलिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट अपने साथ जरूर रखें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.