
Republic Day Parade Tickets: गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के मुख्य समारोह के टिकटों की बिक्री सोमवार से छह स्थानों पर शुरू हो जायेगी। टिकट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से भी सीधी खरीदी जा सकती है। गणतंत्र दिवस की टिकट 100 और 20 रुपये, बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल 20 रुपये और बीटिंग रिट्रीट की टिकट 100 रुपये की होगी
टिकट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट आमंत्रण.एमओडी.गोव.इन से सीधे खरीदी जा सकती हैं। टिकटें आधार कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र तथा राज्य सरकार इत्यादि द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे मूल फोटो पहचान पत्र दिखाकर छह स्थानों पर स्थित बूथों और काउंटरों से भी खरीदी जा सकती हैं। टिकट के साथ ये फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी ब्लॉक, गेट नंबर 3 के और 4 के पास). कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (क,न्कोर्स लेवल, गेट नंबर 8 के पास ) से पांच जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक खरीदे जा सकते हैं।
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कर्तव्य पथ पर सेना के मार्चिंग दस्तों और हथियारों के साथ-साथ देश की रक्षा में प्राणों की बाजी तक लगाने वाले उसके 'मूक योद्धाओं' यानी पशु दस्ते की झलक भी देखने को मिलेगी। कर्तव्य पथ पर यह एक विशेष और भावनात्मक दृश्य होगा जिसमें सेना के पशु दस्ते पहली बार इतने बड़े और संगठित रूप में परेड में शामिल होंगे। ये पशु न केवल सेना की ताकत का प्रतीक होंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि देश की रक्षा में उनके योगदान को कितनी अहम जगह दी जाती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.