Elon Musk Robot video: रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की हंसी छूट पड़ी, एलॉन मस्क ने शेयर किया वीडियो

Elon Musk Robot video: टेस्ला की मीटिंग में एलॉन मस्क और Optimus रोबोट ने ऐसा डांस किया कि लोग हंसते‑हंसते लोटपोट हो गए। एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। क्या आपने देखा ये वीडियो?

Priya Shandilya
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 01:04 PM IST
रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की हंसी छूट पड़ी, एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो
रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की हंसी छूट पड़ी, एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो(X/ Video grab)

Elon Musk Robot video: सोचिए अगर कोई रोबोट स्टेज पर आकर डांस करने लगे और उसके साथ एलॉन मस्क भी थिरकते दिखें तो क्या होगा? यही नजारा देखने को मिला टेस्ला की एनुअल मीटिंग में, जहां मस्क और उनके ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus ने ऐसा डांस किया कि लोग हंसते‑हंसते लोटपोट हो गए।

मस्क और रोबोट की जोड़ी ने मचाया धमाल

टेस्ला के Optimus रोबोट ने स्टेज पर बिना किसी वायर या सपोर्ट के ऐसा स्मूद डांस किया कि लोग हैरान रह गए। एलॉन मस्क भी खुद को रोक नहीं पाए और दूसरे स्टेज पर रोबोट के साथ स्टेप मिलाने लगे।

वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो खुद मस्क ने X पर शेयर किया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में रोबोट हाथ हिलाकर लोगों को हाय कहता है, पैर थिरकाता है और मस्क के साथ ताल से ताल मिलाता है। रोबोट का डांस इतना स्मूथ है कि एलॉन मस्क भी डांस में पीछे छूट गए।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “भाई के पास इंसानों से बेहतर मूव्स है।” एक यूजर ने कहा, “अब जब रोबोट्स दुनिया पर कब्जा करेंगे, तब मैं भी अच्छा डांसर कहलाऊंगा।” किसी ने मस्क को बेहतर डांसर बताया तो किसी ने पूछा, “क्या ये ट्रंप डांस कर सकता है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, "रोबोट तो ऐसे डांस कर रहा था जैसे पार्टी में उसे भी थोड़ी चढ़ गई हो, वो भी नीऑन लाइट्स में पूरे मूड में था।"

मस्क को मिला 1 ट्रिलियन डॉलर का पैकेज

इस डांस का मौका भी खास था। दरअसल, टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का परफॉर्मेंस‑बेस्ड पे पैकेज मंजूर किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पेआउट माना जा रहा है। इस पैकेज के तहत एलॉन मस्क की टेस्ला में हिस्सेदारी 12% से बढ़कर 25% तक जा सकती है। साथ ही, उन्हें कम से कम सात साल तक कंपनी से जुड़े रहना होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सElon Musk Robot video: रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की हंसी छूट पड़ी, एलॉन मस्क ने शेयर किया वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सElon Musk Robot video: रोबोट ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की हंसी छूट पड़ी, एलॉन मस्क ने शेयर किया वीडियो