ICC ODI Rankings: वनडे में रोहित शर्मा का जलवा बरकरार, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने करियर में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया। 38 साल की उम्र में वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने जिन्होंने यह उपलब्धि पाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार शतक और 202 रन की पारी ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड29 Oct 2025, 04:21 PM IST
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: बने ODI रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: बने ODI रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज(AFP)

ICC ODI Rankings: हर बार की तरह इस बार भी रोहित शर्मा ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 38 की उम्र में भी हिटमैन का बल्ला पहले से ज्यादा दमदार दिखा। जब सब ये सोच रहे थे कि क्या रोहित अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबी रेस के खिलाड़ी रहेंगे, तभी उन्होंने अपने करियर में नया स्वर्ण अध्याय जोड़ दिया, आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बनकर।

शुभमन गिल को पछाड़कर रैंकिंग में नंबर-1

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा ने भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है। गिल का ऑस्ट्रेलिया दौरा उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, और इसका फायदा सीधे रोहित को मिला। वहीं, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं और गिल तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

38 की उम्र में सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने रोहित

रोहित शर्मा अब 38 साल और 182 दिन की उम्र में आईसीसी पुरुष रैंकिंग के इतिहास में सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने साल 2011 में 38 साल और 73 दिन की उम्र में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल का प्रदर्शन

भारत के हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन पारियों में 202 रन बनाए और सिडनी में खेले गए निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक जड़ा, जिससे भारत ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। यह शतक उनका 33वां वनडे शतक और कुल 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। इस सीरीज में उन्होंने कई पुराने

रैंकिंग में शानदार छलांग

रोहित शर्मा को हालिया फॉर्म के दम पर 36 रेटिंग पॉइंट्स की बढ़ोतरी मिली। वे 741 से बढ़कर 781 पॉइंट्स पर पहुंच गए। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम कर लिया। वहीं विराट कोहली, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत लगातार दो ‘डक’ से की थी, तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन जरूर बनाए लेकिन वे एक स्थान खिसककर छठे स्थान पर आ गए। श्रेयस अय्यर अब नौवें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

गौर करने वाली बात ये है कि रोहित शर्मा पहले कभी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बने थे। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्थान 2019 विश्व कप में रहा, जब उन्होंने 5 शतक जमाकर 882 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर तक जगह बनाई थी। इस बार उन्होंने उस अधूरे सफर को पूरा कर लिया है। रिकॉर्ड भी तोड़ दिए, जिससे उनकी वापसी और भी ऐतिहासिक बन गई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सICC ODI Rankings: वनडे में रोहित शर्मा का जलवा बरकरार, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सICC ODI Rankings: वनडे में रोहित शर्मा का जलवा बरकरार, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
OPEN IN APP