Ind vs Aus: रोहित-विराट सस्ते में आउट, पहले ही वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत

Rohit Sharma Comeback Flop: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 136 रन बनाये, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 131 रन बनाकर जीत हासिल की। कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रन बनाये।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड19 Oct 2025, 05:18 PM IST
मैच में नहीं चला विराट-रोहित का जादू
मैच में नहीं चला विराट-रोहित का जादू

India vs Australia 1st ODI 2025: क्रिकेट प्रेमियों को रोहित और विराट की जिस वापसी का बेसब्री से इंतजार था, वो उस पर खरे नहीं उतर पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे टेस्ट मैच में भारत का हार का सामना करना पड़ा। भारत ने केएल राहुल (38), अक्षर पटेल (31) और नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 19) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाये, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने बरसा दिए चौके-छक्के

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने मैट रेनशॉ के साथ चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में नाबाद 32 रन जोड़े। मैट रेनशॉ ने 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाये। जॉश फिलिपे ने 29 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शार्ट आठ-आठ रन बनाकर आउट हुये।

यह भी पढ़ें | 9000 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त… सीएम धामी बोले- जिहादियों पर चौतरफा कार्रवाई जारी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान अंत तक डटे रहे

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से भारत पर हावी रहा। पहले भारत को 26 ओवर के मैच में 136 पर रोका और उन्हें डीएलएस प्रणाली के हिसाब से 131 का लक्ष्य मिला। हेड और शॉर्ट के रूप में ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे लेकिन कप्तान मिचेल मार्श अंत तक डटे रहे और फ़िलिपे और फिर रेनशॉ के साथ साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया का बेड़ा पार कर दिया। ऑप्टस स्टेडियम पर यह ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत भी है।

नहीं चला रोहित-विराट का बल्ला

इससे पहले आज यहां टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा (आठ) का विकेट गंवा दिया। उन्हें जॉश हेजलवुड ने मैट रेनशॉ के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। कप्तान शुभमन गिल (10) रन बनाकर आउट हुये। एक समय भारत ने 25 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे।

यह भी पढ़ें | SSC CGL 2025 की आंसर Key पर आपत्ति दर्ज करने की बढ़ी डेडलाइन, जानिए नई तारीख

उसके बाद 37 के स्कोर पर बारिश शुरु हो गई और खेल को रोकना पड़ा। बारिश रुकने के बाद मैच को 26 ओवरों का कर दिया गया। इस दौरान अक्षर पटेल और केएल राहुल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट लिए 39 रन जोड़े। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू कुनमन ने अक्षर पटेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। अक्षर पटेल ने 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर (11) को भी कुनमन ने आउट किया। इसके बाद तेजी से रन बनाने के प्रयास में भारतीय बल्लेबाज विकेट गंवाते चले गये। भारत ने 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 का स्कोर बनाया। नीतीश कुमार रेड्डी 11 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे।ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड, मैथ्यू कुनमन और मिचेल ओवेन ने दो-दो विकेट लिये। मिचेल स्टार्क और नेथन एलिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सInd vs Aus: रोहित-विराट सस्ते में आउट, पहले ही वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सInd vs Aus: रोहित-विराट सस्ते में आउट, पहले ही वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत