RR vs CSK Score Highlight: बर्गर-आर्चर की 'आग' के बाद वैभव का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

RR vs CSK Live Streaming: आज गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, बारसापारा में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सीएसके 127 रनों पर ढेर हो गई।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 Mar 2026, 11:05:36 PM IST
आग उलग रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
आग उलग रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

RR vs CSK Match Scorecard Live Updates: आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है और आज इस सीजन का तीसरा मैच चल रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। आज राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों पर रोक दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 विकेट से सीएसके को हरा दिया।

सीएसके (CSK) पारी का स्कोरकार्ड

कुल स्कोर: 127/10 (19.4 ओवर)

बल्लेबाजविकेट का प्रकाररनगेंद4s6sस्ट्राइक रेट
संजू सैमसन (wk)बोल्ड नान्द्रे बर्गर671085.71
ऋतुराज गायकवाड़ (c)बोल्ड जोफ्रा आर्चर6111054.55
आयुष म्हात्रेकैच जुरेल बोल्ड बर्गर01000.00
मैथ्यू शॉर्टकैच जायसवाल बोल्ड संदीप शर्मा270028.57
सरफराज खानlbw बोल्ड रवींद्र जडेजा171221141.67
कार्तिक शर्माlbw बोल्ड बृजेश शर्मा181501120.00
शिवम दुबेकैच बिश्नोई बोल्ड जडेजा6401150.00
जेमी ओवरटनरन आउट (हेटमायर/जुरेल)433622119.44
नूर अहमदकैच जुरेल बोल्ड आर्चर190011.11
मैट हेनरीकैच एंड बोल्ड बिश्नोई571071.43
अंशुल कंबोजनॉट आउट7101070.00

राजस्थान रॉयल्स का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़रनगेंदेंचौकेछक्केस्ट्राइक रेटस्थिति
यशस्वी जायसवाल383631105.56नॉट आउट
वैभव सूर्यवंशी521745305.88कैच सरफराज खान, गेंदबाज़ अंशुल कांबोज
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)18940200.00गेंदबाज़ अंशुल कांबोज
रियान पराग (कप्तान)141111127.27नॉट आउट

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
30 Mar 2026, 10:38:36 PM IST

RR vs CSK Live Score: 8 विकेट से जीत गई राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर धमाकेदार जीत दर्ज की है। चेन्नई के 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने मात्र 12.1 ओवर में ही 10.52 की तूफानी रन रेट के साथ जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं स्थानीय स्टार रियान पराग ने 11 गेंदों में 14 रनों की उपयोगी पारी खेलकर मैच फिनिश किया। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (52) की आतिशी पारी ने जीत की नींव रख दी थी, जिसके दम पर राजस्थान ने इस मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

30 Mar 2026, 10:36:37 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स का लाइव स्कोर- RR 127-2(11.5)

30 Mar 2026, 10:33:46 PM IST

RR vs CSK Live Score: जीत के दरवाजे पर राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स अब ऐतिहासिक जीत से केवल एक कदम दूर है। 11.3 ओवर के खेल के बाद टीम का स्कोर 124/2 पहुंच चुका है और अब उसे जीत के लिए 51 गेंदों में मात्र 4 रनों की दरकार है। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (36) और रियान पराग (13) की जोड़ी जमी हुई है। 10.78 की तूफानी रन रेट के साथ खेल रही राजस्थान की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

30 Mar 2026, 10:31:24 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स को 54 गेंद पर चाहिए 13 रन

राजस्थान रॉयल्स अब जीत के बिल्कुल करीब है। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 115/2 हो गया है और उसे ऐतिहासिक जीत के लिए 54 गेंदों में मात्र 13 रनों की दरकार है। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (27) और स्थानीय स्टार रियान पराग (13) की जोड़ी जमी हुई है। 10.45 की शानदार रन रेट के साथ खेल रही राजस्थान की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

30 Mar 2026, 10:25:38 PM IST

RR vs CSK Live Score: जीत के करीब रास्थासन रॉयल्स, जानिए लाइव स्कोर

राजस्थान रॉयल्स अब जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 9.3 ओवर के खेल के बाद टीम का स्कोर 102/2 है और अब उसे ऐतिहासिक जीत के लिए 63 गेंदों में मात्र 26 रनों की दरकार है। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (25)* और स्थानीय स्टार रियान पराग (2)* मौजूद हैं। राजस्थान की टीम 10.74 की रन रेट से खेल रही है, जिससे यह साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में वापसी के सारे रास्ते अब बंद हो चुके हैं।

30 Mar 2026, 10:23:28 PM IST

RR vs CSK Live Score: 9 ओवर के खेल के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 100 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर के खेल के बाद 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद अब स्थानीय हीरो रियान पराग क्रीज पर आए हैं और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर खाता खोला है। दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल 27 गेंदों में 24 रन बनाकर मजबूती से टिके हुए हैं। राजस्थान को अब जीत के लिए 66 गेंदों में मात्र 28 रनों की दरकार है और 11.11 की शानदार रन रेट के साथ वे जीत की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

30 Mar 2026, 10:21:53 PM IST

RR vs CSK Live Score: ध्रुव जुरेल को लगा दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है। जुरेल ने 9 गेंदों में 18 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन अंशुल कंबोज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। जुरेल के आउट होने के बाद 8.3 ओवर में राजस्थान का स्कोर 99/2 है। हालांकि कंबोज ने अपना दूसरा विकेट लिया है, लेकिन राजस्थान अब भी जीत की दहलीज पर खड़ी है और उसे ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत कम रनों की दरकार है।

30 Mar 2026, 10:20:50 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स: 100-2(8.4)

30 Mar 2026, 10:19:39 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान के गिरे दो विकेट, जानिए लाइव स्कोर

राजस्थान रॉयल्स (RR) जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। 8.3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 99/2 है और अब उसे जीत के लिए 69 गेंदों में मात्र 29 रनों की दरकार है। 11.65 की शानदार रन रेट से खेल रही राजस्थान की टीम पूरी तरह मैच पर हावी है, जबकि चेन्नई के गेंदबाजों के लिए वापसी की राह अब लगभग बंद हो चुकी है।

30 Mar 2026, 10:13:36 PM IST

RR vs CSK Live Score: जीत की दहलीज पर खड़ी है राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (RR) जीत की दहलीज पर खड़ी है। CSK के 127 रनों के जवाब में राजस्थान ने 7.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (20 रन) संभलकर खेल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए हैं। 10.88 की तूफानी रन रेट से खेल रही राजस्थान को अब जीत के लिए 78 गेंदों में मात्र 51 रनों की दरकार है। मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में झुक चुका है और चेन्नई के गेंदबाजों के लिए वापसी करना अब नामुमकिन सा लग रहा है।

30 Mar 2026, 10:13:10 PM IST

RR vs CSK Live Score: वैभव सूर्यवंशी को लगा पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स की तूफानी शुरुआत को अंशुल कंबोज ने पहला झटका दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 17 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया और सरफराज खान को कैच थमा बैठे। वैभव की इस पारी ने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। 6.2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 75/1 है और वे जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

30 Mar 2026, 10:07:27 PM IST

RR vs CSK Live Score: गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, बारसापारा में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के जूते के फीते बांधने में मदद की।

View full Image
30 Mar 2026, 10:00:27 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स की मुट्ठी में नजर आ रहा मैच, जानिए लाइव स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा दिए गए 128 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेहद आक्रामक शुरुआत की है। राजस्थान ने 5 ओवरों में ही बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं। राजस्थान की इस तूफानी पारी के असली हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जो 292.31 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। वैभव ने मात्र 13 गेंदों में 38 रन कूट दिए हैं, जिसमें 4 शानदार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं।

दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों में 16 रन बनाकर संभलकर खेल रहे हैं और वैभव को पूरा स्ट्राइक दे रहे हैं। वर्तमान में राजस्थान की रन रेट 11 प्रति ओवर है, जबकि उन्हें जीत के लिए अब केवल 4.87 की रन रेट से 90 गेंदों में 73 रनों की दरकार है।

30 Mar 2026, 09:56:32 PM IST

RR vs CSK Live Score: वैभव सूर्यवंशी के आगे बैकफुट पर सीएसके

राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद आक्रामक शुरुआत की है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही छक्कों की बरसात कर चेन्नई के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया है।

30 Mar 2026, 09:55:10 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने का स्कोर: 40-0(4)

30 Mar 2026, 09:51:13 PM IST

RR vs CSK Live Score: क्रीज पर आते ही CSK पर बरस पड़े वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत की है और 2.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 101 रन और चाहिए। वैभव सूर्यवंशी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर 16 रन बना लिए हैं जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 266.67 है। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए हैं और एक चौका लगाया है।

30 Mar 2026, 09:22:54 PM IST

RR vs CSK Live Score: आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 127 रन

आज चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम ने पूरे मैच में संघर्ष किया और लगातार गिरते विकेटों के कारण बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

30 Mar 2026, 09:11:45 PM IST

RR बनाम CSK लाइव स्कोर: सीएसके के 104 रन पर गिरे 9 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन बनाए हैं। लगातार गिरते विकेटों ने टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है और अब आख़िरी जोड़ी पर पारी को संभालने की ज़िम्मेदारी है।

30 Mar 2026, 09:09:04 PM IST

RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 104-9(17.2)

30 Mar 2026, 08:48:35 PM IST

RR vs CSK Live Score: कितने रन बनाकर आउट हुए नूर अहमद?

नूर अहमद केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने कैच किया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 12.5 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन हो गया।

30 Mar 2026, 08:47:15 PM IST

RR vs CSK Live Score: चेन्नई की हालत हुई खराब, गिरे 8 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 13 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन हो गया है। लगातार गिरते विकेटों ने टीम को गहरे संकट में डाल दिया है।

30 Mar 2026, 08:46:04 PM IST

RR vs CSK Live Score: सीएसके 82-8(13)

30 Mar 2026, 08:37:40 PM IST

RR vs CSK Live Score: कार्तिक शर्मा को बृजेश शर्मा ने किया एलबीडब्ल्यू आउट

कार्तिक शर्मा को बृजेश शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने 15 गेंदों पर 18 रन बनाए। इस विकेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 10.3 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन हो गया। टीम अब बेहद मुश्किल स्थिति में है और निचले क्रम पर दबाव बढ़ गया है।

30 Mar 2026, 08:30:24 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में महज 70 रन बनाए हैं। आज धोनी के बिना सीएसके राजस्थान रॉयल्स के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

30 Mar 2026, 08:28:53 PM IST

RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर CSK 70-6(10)

30 Mar 2026, 08:24:39 PM IST

RR vs CSK Live Score: धोनी के बिना सीएसके की हालत हुई खराब

चेन्नई सुपर किंग्स की हालत बेहद खराब हो गई है। रवींद्र जडेजा ने अपने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट झटके हैं। सरफराज खान और शिवम दुबे दोनों बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे सीएसके की टीम और गहरे संकट में आ गई है।

30 Mar 2026, 08:22:57 PM IST

RR vs CSK Live Score: सीएसके का लाइव स्कोर 61-6(8.5)

30 Mar 2026, 08:16:59 PM IST

RR vs CSK Live Score: बारसापारा स्टेडियम (असम) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 7 ओवर में 4 विकेट खोकर 51 रन बनाए हैं। शुरुआती झटकों के बाद टीम दबाव में दिखाई दे रही है और अब मध्यक्रम पर बड़ी ज़िम्मेदारी आ गई है।

30 Mar 2026, 08:13:37 PM IST

RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग का स्कोर: CSK 51-4(7)

30 Mar 2026, 08:09:04 PM IST

RR vs CSK Live Score: सीएसके का गिरा चौथा विकेट

चेन्नई सुपर किंग की आज बेहद खराब शुरूआत हुई है। मैथ्यू शॉर्ट भी टीम को बीच में छोड़कर पवेलियन चले गए हैं। अब क्रीज पर सरफराज-शिवम हैं।

30 Mar 2026, 07:55:30 PM IST

RR vs CSK Live Score: सीएसके को लगा तीसरा झटका

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद म्हात्रे भी पवेलियन लौट गए। इस तरह चेन्नई सुपर किंग को लगातार तीसरा झटका लग गया है।

लाइव स्कोर: CSK 23-3(3.4)

30 Mar 2026, 07:50:49 PM IST

RR vs CSK Live Score: नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को किया बोल्ड

सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में सीएसके को बड़ा झटका लगा है। नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया। सैमसन सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए हैं।

30 Mar 2026, 07:37:58 PM IST

RR vs CSK Live Score: पहले ओवर के बाद CSK के कितने हुए रन

राजस्थान के खिलाफ सीएसके ने बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है। पहले ओवर के बाद सीएसके ने 8 रन बना लिए हैं।

CSK 8-0(1.2)

30 Mar 2026, 07:32:17 PM IST

RR vs CSK Live Score: SKYMet के अनुसार आज रात दो बजे तक गुवाहाटी में काले बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

View full Image
30 Mar 2026, 07:25:14 PM IST

RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष।

30 Mar 2026, 07:24:54 PM IST

RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉ हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे।

30 Mar 2026, 07:21:56 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: टॉस जीतकर क्या बोले रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है। मेरा लक्ष्य चैंपियन बनना है। हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी पूर्वक खिलाड़ियों का चुनाव किया है।

30 Mar 2026, 07:16:37 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: राजस्थान और सीएसके में कौन- कौन से विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं?

राजस्थान की टीम में नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फेरेरा और शिमरोन हेटमायर विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, चेन्नई की टीम में मैथ्यू शॉर्ट, जैमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी खिलाड़ी हैं।

30 Mar 2026, 07:15:11 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: बारिश की वजह से देर से शुरू हो सकता है RR vs CSK का मैच

आज गुवाहाटी में बादलों ने डेरा जमा रखा है। सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच टॉस होने में भी देरी हुई है। अभी मौसम हल्का साफ है और कवर हटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मैच देर से शुरू हो सकता है।

30 Mar 2026, 07:08:58 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इस आज मुकाबले का टॉस राजस्थान ने जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

30 Mar 2026, 07:06:47 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच टॉस में हुई देरी

सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मैच होना है। मैच से पहले गीली आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हो रही है।

30 Mar 2026, 07:03:31 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: कुछ देर में होगा सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच टॉस

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के आज मुकाबला होने जा रहा है। मैच से पहले अभी कुछ मिनटों में टॉस होने वाला है। टॉस के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

30 Mar 2026, 06:53:06 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: CSK के पिछले 5 मैचों का हाल जान लीजिए

View full Image
30 Mar 2026, 06:52:00 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के पिछले 5 मैच कैसे रहे?

View full Image
30 Mar 2026, 06:44:23 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: रियान पराग को लेकर कुमार संगकारा ने दिया बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच और क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के अपने शुरुआती मैच से पहले रविवार को रियान पराग को कप्तान नियुक्त करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनकी परिपक्वता और टीम के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण ने उन्हें अन्य दावेदारों से आगे रखा।

30 Mar 2026, 06:42:56 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: आज मैच में क्या रहेगी वैभव सूर्यवंशी की रणनीति?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीते सत्र में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का मौजूदा सत्र में लक्ष्य गेंदबाजों पर हावी होकर पावरप्ले में दबदबा कायम करना है।

30 Mar 2026, 06:37:45 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: मैच शुरू होने से पहले CSK को लगा बड़ा झटका

महेंद्र सिंह धोनी की पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने आगाज से पहले डेवाल्ड ब्रेविस के 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर होने से बड़ा झटका लगा है।

30 Mar 2026, 06:32:26 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: सीएसके और RR के मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट

आईपीएल का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान में पर अच्छे रन बनते हैं। यहां की पिच पर बल्लेबाज हर दिशा में छक्के चौके बरसाते हैं।ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। आज पिच पर थोड़ा सा ओस का भी इम्पैक्ट रहेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम टॉस जीतती है।

30 Mar 2026, 06:29:40 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल/सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी

30 Mar 2026, 06:29:04 PM IST

RR vs CSK LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRR vs CSK Score Highlight: बर्गर-आर्चर की 'आग' के बाद वैभव का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा
More
होमट्रेंड्सRR vs CSK Score Highlight: बर्गर-आर्चर की 'आग' के बाद वैभव का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा