
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2026: गुवाहाटी में आज बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया। करीब 2 घंटे 40 मिनट की देरी से शुरू हुए इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन RR ने हर मोर्चे पर MI को पीछे छोड़ दिया।
rajasthan royals vs mumbai indians scorecard
Scorecard
MI: 123/9 (11)
RR: 150/3 (11)
RR vs MI Live Score IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में रनों की जबरदस्त बारिश हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट भी गिर गया है, जिससे टीम पर दबाव और बढ़ गया है। अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार विकेट गिरने से रन बनाने की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी इस तेज पारी से राजस्थान रॉयल्स को जबरदस्त शुरुआत मिली है और रन रेट भी ऊंचा बना हुआ है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की पारी जो कुछ देर पहले तक रॉकेट की रफ्तार से भाग रही थी, उसे अब जोरदार ब्रेक लगा है। RR का एक के बाद एक दूसरा विकेट गिर गया है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी में रनों की बारिश कर रहे वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी का अंत हो गया है। अच्छी शुरुआत के बाद उनका विकेट गिरना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आखिरकार मुकाबला शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं और सबका ध्यान 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर है, जिन्होंने इस सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आखिरकार टॉस हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
RR vs MI Live Score IPL 2026: बारिश के बाद मैच के नियमों में बदलाव किया गया है। अब मुकाबला 11-11 ओवर का होगा और पावरप्ले 3.2 ओवर (20 गेंद) का रहेगा। टॉस रात 9:55 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 10:10 PM IST पर डाली जाएगी।
RR vs MI Live Updates IPL 2026: गुवाहाटी में बारिश रुकने के बाद कवर्स हटा दिए गए हैं और खिलाड़ी वार्म-अप के लिए मैदान पर आ गए हैं। सुपर सोपर्स की मदद से आउटफील्ड को सुखा लिया गया है, और अब किसी भी वक्त अंपायर्स टॉस के समय और ओवरों की संख्या को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
RR vs MI Live Updates IPL 2026: क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी के मैदान पर स्थिति काफी चिंताजनक है। बारिश के बीच कवर्स को जल्दी हटाने की कोशिश में मैदान के कई हिस्सों में पानी के छोटे-छोटे टापू बन गए हैं। आउटफील्ड पर पानी जमा होने के कारण ग्राउंड स्टाफ के लिए इसे सुखाना अब और भी मुश्किल हो गया है। जब तक ये गीले पैच पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, अंपायर्स खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए खेल शुरू करने की अनुमति नहीं देंगे।
RR vs MI IPL 2026 Live Score: गुवाहाटी में बारिश कम होने के बाद वैभव सूर्यवंशी सहित कुछ खिलाड़ी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। भले ही बूंदाबांदी धीमी पड़ गई है, लेकिन मैच कब शुरू होगा या रद्द कर दिया जाएगा, इस पर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में बारिश की लुका-छिपी का दौर अब भी जारी है। स्टेडियम से आ रहे लाइव तस्वीरों से साफ है कि बूंदाबांदी अभी पूरी तरह रुकी नहीं है, जिससे मैदान सुखाने के काम में बाधा आ रही है। अब हम 5-5 ओवर के छोटे मुकाबले के लिए निर्धारित कट-ऑफ समय (रात 10:56 PM) से दो घंटे से भी कम की दूरी पर हैं।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी में बारिश थमने से मैच की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं। हालांकि, देरी की वजह से अब ओवरों में कटौती शुरू हो चुकी है और मुकाबला छोटा होगा। 5 ओवर के मैच के लिए अंतिम समय सीमा रात 10:56 बजे तक की है, जिससे पहले खेल शुरू होना जरूरी है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी है, जिससे मैच पर संकट बना हुआ है। ऐसे में अब 5-5 ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ टाइम भी तय कर दिया गया है। 5-5 ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ टाइम 10:50 PM तय किया गया है, जबकि 8:40 PM से ओवर कम होने शुरू हो गए हैं।
ग्राउंड स्टाफ लगातार काम कर रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश अब भी सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी में बारिश के लंबे इंतजार के बाद अब समय हाथ से निकलने लगा है। रात 8:40 PM का समय पार होते ही नियमों के मुताबिक मैच के ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब दर्शकों को पूरे 20-20 ओवर का खेल देखने को नहीं मिलेगा।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: मुंबई इंडियंस के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक गुवाहाटी में बिजली चमकती हुई देखी गई है। AccuWeather ने भी शहर में लाइटनिंग के लिए येलो वॉच जारी किया है। इसका मतलब है कि बारिश और बिजली का मध्यम खतरा बना हुआ है, जिससे मैच पर सस्पेंस और बढ़ गया है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी में हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है, इसी बीच अंपायर मैदान पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। ग्राउंड स्टाफ पिच और आउटफील्ड को तैयार करने में जुटा हुआ है। दोनों टीमें डगआउट से नजर बनाए हुए हैं, जबकि टॉस और मैच शुरू होने को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी से आ रही ताजा खबरों के मुताबिक, बारिश तेज हो गई है। मैदान को सुखाने के लिए सुपर सोपर्स लगातार काम कर रहे थे, लेकिन रुक-रुक कर हो रही इस तेज बारिश ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पिच और आउटफील्ड को फिर से कवर्स से ढंकना पड़ा है।
RR vs MI IPL 2026 Live Updates: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में एक बार फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिससे मैच शुरू करने की तैयारियां फिर से थम गई हैं। जैसे ही मैदान को सुखाने का काम तेज हुआ था, बारिश ने दोबारा दस्तक दे दी और ग्राउंड स्टाफ को फिर से कवर्स बिछाने के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।
RR vs MI Live Score IPL 2026: आज गुवाहाटी के मैदान पर एक ऐसी टक्कर होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ हैं 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जो अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से इस सीजन की सबसे बड़ी सनसनी बन चुके हैं। दूसरी तरफ हैं दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिनकी सटीकता और यॉर्कर किसी भी बल्लेबाज का पसीना छुड़ा देती हैं।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम से अच्छी खबर आ रही है। फिलहाल बूंदाबांदी रुक गई है। लगातार हो रही बाधाओं के बाद यह पहली राहत भरी खबर है, हालांकि मैदान अब भी पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। ग्राउंड स्टाफ फिलहाल नमी हटाने और मैदान की स्थिति का जायजा लेने में जुटा है।
RR vs MI Live Updates IPL 2026: अगर गुवाहाटी में बारिश के चलते RR vs MI मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा, जैसा KKR और पंजाब के मैच में हुआ था।
ऐसे में RR के 3 मैचों में 5 अंक हो जाएंगे, जबकि MI के खाते में 3 मैचों में 3 अंक होंगे। लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं है।
RR vs MI Live Updates IPL 2026: IPL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के लिए एक चिंता वाला मैसेज साझा किया है। इसमें साफ कहा गया है कि गुवाहाटी के मौसम पर अगला अपडेट अब तभी आएगा जब बारिश पूरी तरह रुक जाएगी। फिलहाल खेल शुरू होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं और अंपायर्स लगातार मैदान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
RR vs MI Live Updates IPL 2026: गुवाहाटी में अभी भी हल्की बारिश जारी है, जिसके चलते टॉस में देरी हो गई है। हालांकि बारिश पहले जितनी तेज नहीं है, जिससे उम्मीद बनी हुई है कि खेल शुरू हो सकता है।
RR vs MI Live Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के आधिकारिक 'X' अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हो गई है। सावधानी के तौर पर मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है, जिसके कारण खिलाड़ियों को अपना मैच से पहले का वॉर्म-अप सेशन रोकना पड़ा। फिलहाल फैंस और खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं ताकि खेल समय पर शुरू हो सके।
RR vs MI Live Score IPL 2026: गुवाहाटी में RR और MI के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन बारिश का खतरा बना हुआ है। RR जीतकर टॉप पर पहुंचना चाहती है, जबकि MI वापसी की कोशिश में है। वैभव सूर्यवंशी और बुमराह की संभावित टक्कर पर सभी की नजरें टिकी हैं।