RR vs RCB IPL 2026 Match: क्या कोहली की टोली रोक पाएगी पराग का विजय रथ? जानिए पिच का मिजाज और प्लेइंग-11

RR vs RCB Playing 11 Today: आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 16वां मैच होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Apr 2026, 04:26 PM IST
कितने बजे शुरू होगा RR vs RCB का मैच
कितने बजे शुरू होगा RR vs RCB का मैच

Barsapara Stadium Guwahati Pitch Report: आज आईपीएल का 16वां मैच होने जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। आज दोनों ही टीम मैदान पर एक दूसरे जीत के रथ को रोकने की कोशिश करेगी। अगर हेड टू हेड देखें, तो अभी तक RR और RCB के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 14 राजस्थान और 17 आरसीबी ने जीते हैं। ऐसे में आरसीबी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

कहां होगा RR vs RCB का मैच?

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच का ये महा मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में होने जा रहा है। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा और मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीम के कप्तानों के बीच टॉस होगा। टॉस जीतने वाली टीम ही फैसला करेगी कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

यह भी पढ़ें | कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने दी बड़ी राहत, 70% बढ़ा आवंटन

कैसी है गुवाहाटी की पिच?

आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में RCB और RR की टक्कर होने वाली है। मैच से पहले पिच रिपोर्ट पर भी नजर डाल लेते हैं। गुवाहाटी की पिच सपाट है। ये बल्लेबाजों की काफी मदद करती है, जिससे टीम बड़ा स्कोर बना पाती है। पिछले बार भी इस स्टेडियम में बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, तो पिच बल्लेबाजों के लिए धीमी हो जाएगी।

क्या आज होगी गुवाहाटी में बारिश?

आज गुवाहाटी में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है, लेकिन शाम को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे मैच या पिच पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | कौन हैं पार्थ तिवारी? UPSC एनडीए में किया टॉप, जानिए कहां से की पढ़ाई

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

आरसीबी संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRR vs RCB IPL 2026 Match: क्या कोहली की टोली रोक पाएगी पराग का विजय रथ? जानिए पिच का मिजाज और प्लेइंग-11
More