RCB vs RR Score Highlight IPL 2026: 6 विकेट से हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यहां पढ़िए RCB vs RR मैच की पूरी रिपोर्ट

RR vs RCB Live Score: आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच होने जा रहा है। गुवाहाटी का स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया है। हालांकि बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Apr 2026, 12:05:49 AM IST
RCB vs RR का लाइव स्कोर
RCB vs RR का लाइव स्कोर

IPL Live Cricket Score, RR vs RCB Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के इस फैसले की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करने आई और टीम ने 201 रन बनाए। आरसीबी के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज पिच पर उतरे हैं। राजस्थान और बेंगलुरू दोनों के लिए ये मैच पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है।

Royal Challengers Bengaluru का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजआउट होने का तरीकारन (R)गेंदें (B)चौके (4s)छक्के (6s)स्ट्राइक रेट (SR)
फिलिप सॉल्टc ध्रुव जुरेल b जोफ्रा आर्चर01000.00
विराट कोहलीb रवि बिश्नोई321670200.00
देवदत्त पडिक्कलc शिमरोन हेटमायर b जोफ्रा आर्चर14730200.00
रजत पाटीदार (कप्तान)c डोनोवन फेरेरा b संदीप शर्मा634044157.50
क्रुणाल पांड्याc शिमरोन हेटमायर b रवि बिश्नोई160016.67
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)lbw b बृजेश शर्मा580062.50
टिम डेविडc शिमरोन हेटमायर b बृजेश शर्मा13920144.44
रोमारीयो शेफर्डc बृजेश शर्मा b रवींद्र जडेजा221121200.00
वेंकटेश अय्यरनॉट आउट291512193.33
भुवनेश्वर कुमारनॉट आउट9710128.57

कुल स्कोर (Total): 201-8 (20 ओवर, रन रेट: 10.05)

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
10 Apr 2026, 11:52:01 PM IST

RCB vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का लाइव स्कोर- 184-4(16)

10 Apr 2026, 11:25:57 PM IST

RCB vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद राजस्थान को लगा चौथा झटका, जानिए कितना पहुंचा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी इस समय एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। 10.4 ओवर के खेल के बाद टीम का स्कोर 140 रन पर 4 विकेट है।

10 Apr 2026, 11:16:16 PM IST

RCB vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा झटका, जानिए लाइव स्कोर 129-3(8.2)

वैभव सूर्यवंशी के बाद शिमरोन हेटमायर बिना खाता खोले ही जोश हेजलवुड की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को कैच देकर आउट हो गए।

10 Apr 2026, 10:52:11 PM IST

RCB vs RR Live Score: राजस्थान को बड़ा झटका, यशस्वी जायसवाल का गिरा विकेट

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोश हेजलवुड की एक सटीक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जायसवाल विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे।

10 Apr 2026, 10:48:31 PM IST

RCB vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 42-1(3.3)

10 Apr 2026, 10:28:41 PM IST

RCB vs RR Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रनो का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों की पारी खेली है। इस दौरान आरसीबी के 8 विकेट भी गिर गए थे। आज आरसीबी का कोई भी प्लेयर अर्धशतक नहीं मार पाया है।

10 Apr 2026, 10:14:59 PM IST

RCB vs RR Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर- 180-8(19)

10 Apr 2026, 09:57:52 PM IST

RCB vs RR Live Score: आज नहीं चला RCB के किंग कोहली का जादू

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली भी अपना जादू नहीं चला पाए।रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। कोहली ने मात्र 16 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 शानदार चौके जड़े, लेकिन वो भी टीम को बीच में छोड़कर पवेलियन लौट गए।

10 Apr 2026, 09:43:15 PM IST

RCB vs RR Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई प्लेयर नहीं मार पाया अभी तक अर्धशतक

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 12 ओवरों का मैच पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया है। RCB 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना चुकी है।

10 Apr 2026, 09:37:11 PM IST

RCB vs RR Live Score: 10 ओवर में 100 रन भी नहीं बना पाई RCB, आधी टीम लौटी पवेलियन

राजस्थान बनाम बेंगलुरु के बीच 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और आरसीबी की स्थिति बेहद नाजुक है। टीम अब तक 100 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है और अपने 5 अहम विकेट गंवा चुकी है।

10 Apr 2026, 09:32:53 PM IST

RCB vs RR Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर कहर बनकर टूट रहे रवि बिश्नोई

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवरों में मात्र 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं।

10 Apr 2026, 09:30:42 PM IST

RCB vs RR Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 84-5(9.2)

10 Apr 2026, 09:10:12 PM IST

RCB vs RR Live Score: 5 ओवर में RCB के गिरे 3 विकेट, जानिए लाइव स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 ओवर का मैच खेल लिया है। इन 5 ओवरों में आरसीबी के 3 विकेट भी गिर गए हैं।

RCB- 59-3(5.3)

10 Apr 2026, 08:59:20 PM IST

RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा दूसरा झटका, देवदत्त भी लौटे पवेलियन

जोफ्रा आर्चर ने अपने कहर बरपाते पहले स्पेल में बेंगलुरु को दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल 7 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

10 Apr 2026, 08:49:23 PM IST

RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 ओवर के बाद 18 रन बना चुकी है। टीम का एक विकेट भी गिर चुका है।

10 Apr 2026, 08:47:52 PM IST

RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा पहला झटका, फिल साल्ट हुए आउट

बेंगलुरु की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंद पर ओपनर फिल साल्ट चकमा खा गए और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को एक आसान कैच थमा बैठे।

RCB 18-1(1.3)

10 Apr 2026, 08:39:08 PM IST

RR vs RCB Live Score: कितने बजे शुरू होगा राजस्थान बनाम बेंगलुरु का मैच? आ गई टाइमिंग

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम से अच्छी खबर है। बारिश रुकने और मैदान तैयार होने के बाद अब पहली गेंद रात 8:40 बजे फेंकी जाएगी।

10 Apr 2026, 08:31:25 PM IST

RR vs RCB Live Score: टॉस के बाद ही बारिश ने फिर से दी दस्तक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। टॉस के बाद ही बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है।

10 Apr 2026, 08:26:15 PM IST

RR vs RCB Live Score: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोबारा कवर्स डाल दिया गया

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। मैदानकर्मी पिच से कवर हटाने ही वाले थे, लेकिन अचानक फैसला बदला गया और कवर्स को दोबारा डाल दिया गया है।

10 Apr 2026, 08:21:15 PM IST

RR vs RCB Live Score: बारिश के बाद भी दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से पहले स्टैंड्स में जमा फैंस काफी उत्साहित हैं। बारिश के बाद भी दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ है।

View full Image
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRCB vs RR Score Highlight IPL 2026: 6 विकेट से हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यहां पढ़िए RCB vs RR मैच की पूरी रिपोर्ट
More
होमट्रेंड्सRCB vs RR Score Highlight IPL 2026: 6 विकेट से हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यहां पढ़िए RCB vs RR मैच की पूरी रिपोर्ट