रूस से आए दोस्त पुतिन को पीएम मोदी ने लगाया गले… कहा- प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए हो रही बहुत खुशी

भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में गिरावट और यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया। जिसके बाद दोनों नेता पीएम आवास के लिए रवाना हो गए। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। 

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड4 Dec 2025, 07:17 PM IST
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति का विमान पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। पुतिन की अगुवाई के लिए पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विमान से उतरने के बाद दोनों नेता चिरपरिचित अंदाज में मिले। पुतिन ने पहले पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन एक दूसरे से गले मिले। एयरपोर्ट पर पुतिन के स्वागत में एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद दोनों नेता एक ही कार में पीएम हाउस के लिए रवाना हुए।

दोस्त पुतिन का स्वागत करते हुए हो रही खुशी- पीएम मोदी

राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया। मोदी ने एक्स पर लिखा, अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे पुतिन का मोदी ने किया स्वागत

रूसी राष्ट्रपति नई दिल्ली एयरपोर्ट से पीएम मोदी के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। पुतिन के स्वागत के लिए पीएम मोदी के सरकारी आवास पर खास लाइटिंग की गई है। मोदी और पुतिन यहां एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता यहां रात को एक साथ डिनर करेंगे। इसके बाद पुतिन अपने होटल रवाना हो जाएंगे। पुतिन के 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचने पर स्वागत की तस्वीरों को पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया।

पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है। अक्टूबर 2000 में रुसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बड़ा रूसी बिजनेस डेलिगेशन इस यात्रा को आर्थिक स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है।

पुतिन के साथ रूसी बिजनेस डेलिगेशन भी मौजूद

पुतिन की इस यात्रा का मकसद खासकर ऐसे समय में भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है, जब भारत के अमेरिका के साथ संबंधों में तेज गिरावट आई है। शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग को बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान देते हुए भारतीय दवाइयों, कृषि और समुद्री उत्पादों, इंजीनियरिंग सामान और ऑटोमोबाइल को रूसी बाजार में अधिक पहुंच दिलाने के लिए नए रास्ते तलाशे जाएंगे। इसके अलावा शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर, कनेक्टिविटी, विज्ञान, संस्कृति और मोबलिटी पार्टनरशिप से जुड़े कई समझौते और MoUs साइन होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सरूस से आए दोस्त पुतिन को पीएम मोदी ने लगाया गले… कहा- प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए हो रही बहुत खुशी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सरूस से आए दोस्त पुतिन को पीएम मोदी ने लगाया गले… कहा- प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए हो रही बहुत खुशी
OPEN IN APP