IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी CSK की डोर, जानिए आईपीएल 2026 में टीम ने क्या हुए बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को चुना है। इसके अलावा टीम ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं और नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। गायकवाड़ की वापसी से टीम को नई उम्मीदें हैं।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड16 Nov 2025, 02:00 PM IST
ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी CSK की डोर
ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी CSK की डोर

Ruturaj Gaikwad News: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी कौन करेगा इसका ऐलान तो नहीं हुआ है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स पोस्ट से साफ कर दिया कि ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम को लीड करेंगे। फ्रेंचाइजी ने औपचारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन पोस्ट में जिस तरह तस्वीर और संदेश दिया था, उससे यह बिल्कुल स्पष्ट था कि कप्तानी फिर से गायकवाड़ के पास ही रहेगी।

पिछला सीजन गायकवाड़ के लिए मुश्किल भरा था। उन्होंने आईपीएल 2025 के शुरुआती पांच मैचों में टीम की कप्तानी की थी। इन मुकाबलों में चेन्नई को सिर्फ एक जीत मिली थी और चार मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। इन्हीं पांच मैचों में गायकवाड़ ने 122 रन बनाए थे। राजस्थान के ख़िलाफ उन्हें कोहनी पर चोट लगी और उसके बाद वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। टीम की कप्तानी फिर एम एस धोनी ने संभाली, लेकिन चेन्नई का प्रदर्शन नहीं सुधरा और वे 14 में से केवल चार मैच जीतकर आख़िरी पायदान पर रहे।

यह भी पढ़ें | कौन है रमीज नेमत और संजय यादव? जिनको लेकर RJD और लालू परिवार में मचा है घमासान

टीम में हुए कई बड़े बदलाव

चेन्नई ने आईपीएल 2026 से पहले अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर दिया गया है और कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। टीम ने रुतुराज और धोनी के साथ मजबूत कोर बनाए रखा है और कुछ दिलचस्प रिटेंशन्स भी किए हैं। साथ ही टीम में संजू सैमसन का होना, उन्हें मजबूती प्रदान करेगा।

सीएसके द्वारा आईपीएल 2026 से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी : रवींद्र जडेजा (आरआर को ट्रेड), आंद्रे सिद्धार्थ, दीपक हुड्डा, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, मथीशा पथिराना, सैम करन (आरआर को ट्रेड), कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, शेख़ रशीद, वंश बेदी, विजय शंकर

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एम एस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (आरआर से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कम्बोज

बचा हुआ पर्स : 43.40 करोड़ रूपए

बाकी स्लॉट : 9 (इनमें 4 विदेशी)

यह भी पढ़ें | NDA की रिकॉर्ड जीत के बीच JDU की हार का बड़ा रहस्य, नीतीश के पुराने किले ढहे

CSK को ऑलराउंड की तलाश

चेन्नई को नीलामी में सबसे बड़ी तलाश एक शानदार विदेशी ऑलराउंडर की होगी, जो सैम करन की जगह भर सके। पर्स उनके पास पर्याप्त है और वे आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, लियम लिविंगस्टन या कैमरन ग्रीन में से किसी पर भी बड़ा दांव लगा सकते हैं। टीम नाथन एलिस के लिए एक सीम बॉलिंग बैकअप की भी खोज करेगी। अब जबकि ऋतुराज पूरी तरह फिट लौट रहे हैं और फ्रेंचाइजी ने टीम की संरचना में कई बड़े बदलाव किए हैं, सीएसके उम्मीद कर रही है कि 2026 उनके लिए नए सिरे से शुरुआत का मौक़ा बनेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी CSK की डोर, जानिए आईपीएल 2026 में टीम ने क्या हुए बदलाव
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी CSK की डोर, जानिए आईपीएल 2026 में टीम ने क्या हुए बदलाव