Who is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? चंद मिनटों में तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, 32 गेंद में रचा इतिहास

Sakibul Gani Create History: विजय हजारी ट्रॉफी में बिहार के सकिबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक बनाकर वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 40 गेंदों में 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के जड़े हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड24 Dec 2025, 02:52 PM IST
सकिबुल गनी ने बनाया इतिहास
सकिबुल गनी ने बनाया इतिहास

Sakibul Gani Century: विजय हजारी ट्रॉफी में आज बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला चल रहा है। रांची में चल रहे इस मैच ने आज रिकॉर्ड बुक को तहस नहस कर दिया है। सबसे पहले पहले बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में सेंचुरी जड़ते हुए युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी वैभव अपनी शतकीय पारी का जश्न मना रहे थे कि बिहार टीम के कप्तान सकिबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक जड़ते हुए उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए जानते हैं कौन हैं सकिबुल गनी, जिन्होंने चंद मिनटों में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे तेज लिस्ट-ए शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत के सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

बल्लेबाजटीमगेंद
सकीबुल गनीबिहार32
ईशान किशनझारखंड33
अनमोलप्रीत सिंहपंजाब35
वैभव सूर्यवंशीबिहार36
यूसुफ पठानबड़ौदा40
उर्विल पटेलगुजरात41
अभिषेक शर्मापंजाब42

कौन हैं सकिबुल गनी?

सकिबुल गनी बिहार पहले से ही शतकीय पारी खेलने के लिए काफी मशहूर हैं। साल 2022 में बिहार की तरफ से खेलते हुए उन्होंने फर्स्ट-क्लास डेब्यू में तिहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।

उसके बाद आज भारत के सबसे तेज शतक बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। सकिबुल गनी के पिता एक किसान हैं। जब उनके परिवार को सकिबुल के क्रिकेट प्रेम के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसका फुल सपोर्ट किया। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने उनके सपनों को समर्थन दिया। सकिबुल गनी कहते हैं कि उनकी सफलता में उनके परिवार का बड़ा हाथ है। बता दें कि 26 साल के सकिबुल ने लिस्ट-A क्रिकेट में पहला मुकाबला 2019 में खेला था।अब तक उन्होंने 34 मुकाबले खेले हैं।

32 बॉल में जड़ा शतक

पिच पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही सकिबुल गनी ने मोर्चा संभाल लिया और 40 गेंद में नाबाद 128 रन कूट डाले। इस दौरान उन्होंने 10 चौके, 12 छक्के लगा दिए, जिसमें महज उन्होंने 32 गेंदों में शतकीय पारी पूरी कर ली थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? चंद मिनटों में तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, 32 गेंद में रचा इतिहास
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? चंद मिनटों में तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, 32 गेंद में रचा इतिहास