
Salim Khan Health News LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। मंगलवार सुबह 17 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। अभी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। अभी कुछ देर पहले ही डॉक्टरों ने उनका हेल्थ बुलिटेल जारी किया है।
सलीम खान की तबीयत को लेकर लीलावती अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सलीम खान ठीक है और उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा। अभी उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि सलीम खान की सर्जरी हुई है। हालांकि लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है। उनको सिर्फ वेंटिलेटर पर रखा गया है।
सलमान खान के पिता सलीम खान का ध्यान एक विशेष डॉक्टरों की टीम रख रही है। डॉ. विनय चव्हाण (तंत्रिका विज्ञानी), डॉ. अजीत मेनन ( हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनका इलाज कर रही है।
सलीम खान के डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान जब अस्पताल आए, तो वो पूरी तरह से होश में थे और फिट नजर आ रहे थे। उसके बाद उन्होंने कहा कि वो आपसे ज्यादा मजबूत हैं। उनको थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था, जो हमने टैकल कर लिया। उसमें सर्जरी की जरूरत नहीं है। डॉक्टर पारकर से जब सलीम खान के डिस्चार्ज होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी वो इस सवाल पर कुछ नहीं कहना चाहेंगे। गुरुवार को उनकी कुछ रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही उनके डिस्चार्ज का फैसला लिया जाएगा।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता की हाल जानने के लिए कई दिग्गज एक्टर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीती रात सलीम खान से मिलने जावेद अख्तर संजय दत्त पहुंचे थे। उस वक्त अस्पताल में सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान और सलीम खान के पोते-पोतियां निर्वाण, अरहान खान और अयान अग्निहोत्री भी मौजूद थे।
सलीम खान तबीयत के बारे में सुनकर कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि सलमान खान की करीबी दोस्त सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि ये सुनकर कि सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हैं, मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए, वह एक महान राइटर हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन को बनाने में मदद की और शोले जैसी मास्टरपीस को-क्रिएट किया. मेरे लिए, वह पिता जैसे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उनके घर में रहते हुए, मेरे साथ बेटी जैसा बर्ताव किया गया, मुझे टेबल पर शामिल किया गया, धर्म के बारे में गहरी बातचीत हुई, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया गया और उन्हें मनाया गया। उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से बड़े हैं, और कहानी सुनाते समय हमेशा ड्रामा के नीचे सच्चाई होनी चाहिए।
बता दें कि कुछ महीने पहले ही 8 दिसंबर 2025 को सलीम खान ने पूरे परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में सलीम खान का पूरा परिवार नजर आ रहा था।
इंदौर के एक खुशहाल परिवार से ताल्लुक रखने वाले खान स्टार बनने का सपना लेकर करीब 20 साल की उम्र में मुंबई आए थे। वह काफी आकर्षक थे और उन्हें भरोसा था कि वह एक अभिनेता के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। करीब एक दशक तक संघर्ष करने और फिल्मों में छोटी भूमिकाओं तक सीमित रहने के बाद उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया। उन्होंने अबरार अल्वी के सहायक के रूप में काम किया। इसके बाद जल्द ही उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। फिर अख्तर और खान ने मिलकर करीब दो दर्जन फिल्मों पर काम किया, जिनमें से अधिकतर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.