
Mridul Tiwari vs Shehbaz Badesha: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss 19 आखिरकार अपने ग्रैंड प्रीमियर के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। सलमान खान ने इस बार भी होस्ट की कुर्सी संभाली और शो की शुरुआत को यादगार बनाने वाले हैं।बिग बॉस के इस सीजन में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के प्रीमियर के दिन ही सलमान खान विजेता के नाम का ऐलान करने वाले हैं।
बिग बॉस ने इसका एक प्रोमो भी शेयर किया है। जिसमें सलमान खान ने एक तरफ Mridul Tiwari और दूसरी तरफ Shehbaz Badesha खड़े देख रहे हैं। अब आप कुछ सोचे उससे पहले ही बता दें कि सलमान खान जिस विनर के नाम का ऐलान आज करेंगे, वो शो का विनर नहीं होगा, बल्कि उसे बिग बॉस 19 के घर में एंट्री मिलेगी। बता दें कि Mridul Tiwari और Shehbaz Badesha दोनों ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखते हैं और बिग बॉस के घर में एंट्री पाने के लिए आमने-सामने हैं।
कुछ रिपोर्ट की मानें तो Mridul Tiwari को भारी वोट मिले हैं और वो इस सीज़न के पहले कंटेस्टेंट बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आज बिग बॉस के सीजन का आगाज होने वाला है, अब देखते हैं कि इस सीजन में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा
मृदुल एक लोकप्रिय यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्होंने अपने चैनल The MriDul के जरिए करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। उत्तर प्रदेश के एटा से आने वाले मृदुल ने आम भारतीय परिवार की कहानियों को हास्य के रंग में ढालकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई है।
शहबाज बदेशा बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल के भाई हैं, खुद भी एक सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले शहबाज़ ने पहले भी बिग बॉस के मंच पर अपनी मज़ेदार बातों से दर्शकों और सलमान खान को खूब हंसाया था। इस बार Bigg Boss 19 के प्रीमियर में वो मृदुल के साथ मुकाबले में खड़े थे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.