Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Wedding: शादी के बंधन में बंधे सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु, देखिए तस्वीरें

सामंथा रूथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। उन्होने प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे का हाथ थामा, जिसमें केवल 30 मेहमान मौजूद थे।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड1 Dec 2025, 02:55 PM IST
Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Wedding: शादी के बंधन में बंधे सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु, देखिए तस्वीरें
Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Wedding: शादी के बंधन में बंधे सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु, देखिए तस्वीरें

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने आखिरकार शादी कर ली है। पिछले कई हफ्तों से दोनों की नज़दीकियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। सोमवार सुबह दोनों ने बेहद निजी और शांत माहौल में एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस विवाह में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी मित्र मौजूद थे।

यह भी पढ़ें | तंबाकू-पान मसाला खाने वालों की जेब पर बढ़ेगा भार, लोकसभा में सरकार ने पेश किए बिल

मंदिर में शांत और छोटा समारोह

एक सूत्र ने एचटी सिटी को बताया कि शादी इशा योग केंद्र के अंदर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में तड़के सुबह हुई। यह समारोह जानबूझकर बहुत साधारण और निजी रखा गया था, जिसमें केवल 30 लोग ही शामिल हुए। सामंथा ने इस मौके पर पारंपरिक लाल साड़ी पहनी और पूरी तरह पारंपरिक दुल्हन के लुक में नजर आईं।

यह भी पढ़ें | ITR से लेकर TDS तक, टैक्सपेयर्स के लिए बेहद जरूरी हैं दिसंबर की ये 4 तारीखें

रविवार रात से ही उनकी शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने लगी थीं। सोमवार को सामंथा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करके इन सभी खबरों की आधिकारिक पुष्टि कर दी। इसी बीच, राज की पूर्व पत्नी श्यामली डे ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी कोट शेयर किया जिसमें लिखा था, “बेबस लोग बेबस चीजें करते हैं। इसी कोट ने लोगों का ध्यान खींचा। बताया जाता है कि राज और श्यामली ने 2022 में अपना तलाक फाइनल किया था।

सामंथा और राज की नजदीकियों की शुरुआत

सामंथा और राज का नाम सबसे पहले 2024 की शुरुआत में जुड़ना शुरू हुआ, जब इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती नज़दीकियों को लेकर चर्चाएं फैलने लगीं। इसके बाद सामंथा ने राज के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करनी शुरू कीं, जिससे फैन्स के बीच यह चर्चा और तेज़ हो गई कि दोनों सिर्फ दोस्त से ज्यादा हैं।

सहकर्मी से जीवनसाथी बनने तक का सफर

प्रोफेशनल रूप से दोनों का जुड़ाव 2021 में रिलीज हुई द फैमिली मैन 2 से शुरू हुआ था, जो सामंथा का डिजिटल डेब्यू भी था। राज, निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके का एक हिस्सा हैं, और उन्होंने इस चर्चित सीरीज को निर्देशित किया था। इसके बाद दोनों ने 2024 की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में साथ काम किया और अब नेटफ्लिक्स की आगामी परियोजना रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में भी सहयोग कर रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट्स के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता निजी जीवन में भी गहराता गया। सामंथा इससे पहले अभिनेता नागा चैतन्य से शादीशुदा थीं। उनकी शादी चार साल बाद टूट गई थी, और बाद में नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली। वहीं, राज निदिमोरु की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी, जिनसे उनका 2022 में तलाक हो गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSamantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Wedding: शादी के बंधन में बंधे सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु, देखिए तस्वीरें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSamantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Wedding: शादी के बंधन में बंधे सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु, देखिए तस्वीरें
OPEN IN APP