Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए निकली EPFO में नौकरी, सैलरी 55 हजार के पार, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट

Sarkari Naukri Alert: अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है, लेकिन आप 10वीं पास है, तो ये खबर आपके लिए ही है।दरअसल EPFO ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Mar 2026, 02:47 PM IST
10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी
10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी

EPFO Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो भविष्य निधि संगठन (EPFO) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है।EPFO ने हाल ही में 153 पदों पर भर्ती के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह खबर उन लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की सांस है, जो चाहते हैं कि उनके बच्चे कम उम्र में ही आत्मनिर्भर बन सकें।

आजकल के दौर में जब हर छोटी नौकरी के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की मांग की जाती है, ऐसे में केंद्र सरकार के इतने बड़े विभाग का 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खोलना किसी तोहफे से कम नहीं है। EPFO ने इस बार लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA)के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

यह भी पढ़ें | क्रेडिट स्कोर तगड़ा है तो जीत लीजिए ₹1 लाख, पैसाबाजार का CPL 2.0 ऑफर जान लीजिए

क्या चाहिए योग्यता?

इन पदों के लिए EPFO ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसके अनुसार उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आज की डिजिटल जरूरतों को देखते हुए उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

नौकरी के लिए चयन होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे-स्केल के अनुसार वेतन दिया जाएगा। हालांकि सैलरी 18,000 से लेकर 56900 रुपये प्रतिमाह तक जा सकती है। इसके अलावा चयन होने वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य केंद्र सरकार की सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़ें | करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी, इन शहरों की चमकेगी किस्मत

क्या है चयन प्रक्रिया?

EPFO ने चयन प्रक्रिया भी बता दी है। इसके अनुसार एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।इस परीक्षा को पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी और सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

नोट- इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल रखी गई है। इसलिए आपके पास कल तक के लिए मौका है। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर 2 मई को होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | अब घर पर 10 मिनट में इन 5 चीजों से बनाएं ये 3 आइसक्रीम, जानिए सिंपल रेसिपी

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें।
  • Apply Online पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
  • ये दस्तावेज आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मदद करेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSarkari Naukri: 10वीं पास के लिए निकली EPFO में नौकरी, सैलरी 55 हजार के पार, जानिए अप्लाई करने की लास्ट डेट
More