School Closed Today: क्या आज दिल्ली-नोएडा में स्कूलों की छुट्टी है? बच्चों को तैयार करने से पहले यहां एक क्लिक में जानिए

दिल्ली-नोएडा में हुई भारी बारिश के बाद काफी पैरेंट्स कन्फ्यूज हैं कि आज बच्चों का स्कूल भेजना है या नहीं। अगर आप भी उन पैरेंट्स में से एक हैं, तो यहां एक क्लिक में जानिए अपडेट…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड8 Oct 2025, 07:53 AM IST
क्या आज स्कूलों की छुट्टी है?
क्या आज स्कूलों की छुट्टी है?

School Closed Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश की वजह से एक तरफ गर्मी से राहत मिली, लेकिन वहीं कई जगहों पर जलभराव जैसी समस्या भी बन गई। मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद आज कुछ पैरेंट्स कन्फयूज हैं कि क्या आज स्कूलों की छुट्टी है। अगर आप आप भी इसका जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

नहीं आया स्कूल बंद का नोटिस

दिल्ली सरकार या शिक्षा निदेशालय (DoE) ने अभी तक स्कूल और कॉलेज बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। इसी तरह, हरियाणा सरकार (गुरुग्राम) और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) के ज़िला प्रशासन ने भी ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ स्कूल अपनी तरफ से फैसला ले सकते हैं, जैसे कि छुट्टी न देकर ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर देना। इसलिए स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्कूल से सीधे संपर्क करें ताकि उन्हें सबसे ताज़ा जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें | AC बंद,पंखा चालू…पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड,जानिए आज का वेदर

बारिश की वजह से गिरा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार शाम 5:30 बजे तक, पालम मौसम केंद्र पर 41.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज पर 37 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर के मुख्य मौसम स्टेशन सफदरजंग में 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी तेज गिरावट आई।शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। रविवार के अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तापमान में काफी गिरावट आई है।मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश की अनुमान जताया है। आईएमडी ने बुधवार को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 31 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSchool Closed Today: क्या आज दिल्ली-नोएडा में स्कूलों की छुट्टी है? बच्चों को तैयार करने से पहले यहां एक क्लिक में जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSchool Closed Today: क्या आज दिल्ली-नोएडा में स्कूलों की छुट्टी है? बच्चों को तैयार करने से पहले यहां एक क्लिक में जानिए