SEBI Grade-A 2025 Exam Admit Card: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख
सेबी ने ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए फेज-1 ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 110 पदों के लिए की जा रही है। उम्मीदवार अपना कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2026 तय की गई है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
- "SEBI Grade A Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
किन-किन स्ट्रीम में होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग स्ट्रीम में पद भरे जाएंगे। जनरल स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 56 पद हैं। इसके अलावा लीगल में 20, आईटी में 22, रिसर्च में 4, ऑफिशियल लैंग्वेज में 3, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में 2 और इंजीनियरिंग (सिविल) में 3 पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
सेबी ग्रेड A भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले और दूसरे चरण में दो ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी, जिनमें प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। खास बात यह है कि सभी परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होंगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये (GST अलग) रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये + GST तय किया गया है।