SRK viral video: शादी-ब्याह में बॉलीवुड सितारों की झलक मिल जाए तो महफिल का रंग ही बदल जाता है। लेकिन जब बात हो शाहरुख खान (SRK) की, तो फिर माहौल कुछ ज्यादा ही खास हो जाता है। दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी में किंग खान की मौजूदगी ने ऐसा ही नजारा बना दिया। लेकिन, शादी में किंग खान की मौजूदगी से ज्यादा उनका एक ऐड सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए जानें क्या है पूरा मामला।
इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्टेज पर दुल्हन शाहरुख से उनके ऐड ‘जुबान केसरी’ वाली लाइन बोलने की फरमाइश करती दिखती हैं, जिसका जवाब अभिनेता ने बखूबी दिया। हालांकि, कुछ लोग इसे शाहरुख का मजाक उड़ाना समझ रहे हैं तो कुछ ने एक्टर के मजेदार जवाब की सराहना की है।
क्या हुआ स्टेज पर?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन शाहरुख से विमल वाले उनके पॉपुलर डायलॉग 'जुबान केसरी' की फरमाइश करती है। SRK भी हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए बड़े प्यार से बात संभाल लेते हैं। उन्होंने ह्यूमरस अंदाज में जवाब दिया, "“एक बार बिजनेस वालों के साथ बिजनेस कर लो, जान ही नहीं छोड़ते। गुटका वाले भी ना यार।" दुल्हन फिर जोर देती है, तो SRK हंसते हुए उनका हाथ पकड़कर कहते हैं, “हर बार जब करता हूं, पैसे लेता हूं डार्लिंग, पप्पा को कह देना तुम।" इसके बाद वह साफ कहते हैं कि वह यहां “जुबान केसरी” बोलने नहीं आए हैं।
सोशल मीडिया रिएक्शन
ये मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। किसी ने लिखा, “मैं दिल्ली की इस शादी में था, दूल्हे वाले विमल पान मसाला से थे।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “ये तो सीधा नीचे से वार है, सेलिब्रिटीज के लिए सबक होना चाहिए।” कुछ फैंस इस क्लिप को “क्लासिक SRK विट” कहकर जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
दुल्हन ने डांस करने से किया इनकार
शाहरुख का एक और वीडियो भी काफी चर्चा में है। इस वीडियो में शाहरुख ‘चलेया’ गाने पर धीरे-धीरे डांस करते दिखते हैं। वह बड़ी शालीनता से दुल्हन को भी डांस फ्लोर पर आने का इशारा करते हैं, लेकिन दुल्हन घबराकर पीछे हट जाती है। कोई इसे फनी बता रहा है, तो कई यूजर कह रहे हैं कि वह शायद शर्मीली थीं।
SRK की अपकमिंग फिल्में
बात करें वर्कफ्रंट की तो शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म King (2026) है, जिसमें वह गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। इसके बाद Pathaan 2 भी लाइन-अप में है, जो पहले ही से एक मेगा-एक्शन सीक्वल माना जा रहा है।