Shalgam Khane ke Fayde: दिल से लेकर वजन तक… शलगम को क्यों कहते हैं विंटर सुपरफूड, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

Shalgam Khane ke Fayde: शलगम एक सर्दियों की पौष्टिक सब्जी है, जो इम्युनिटी, पाचन, दिल, हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से सपोर्ट करते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Dec 2025, 10:20 AM IST
शलगम को क्यों कहते हैं विंटर सुपरफूड
शलगम को क्यों कहते हैं विंटर सुपरफूड

Shalgam Khane ke Fayde: सर्दियां आते ही हमारे खाने-पीने में तरह-तरह की सब्जियां शामिल हो जाती हैं। इन्हीं में एक नाम है शलगम, जो अक्सर घरों में सब्जी, पराठे, अचार या स्टू के रूप में दिखाई दे जाता है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक आम सब्जी समझते हैं, जबकि इसके भीतर कई ऐसे गुण छिपे हैं जो सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं। चलिए समझते हैं कि सर्दियों में शलगम खाने के फायदे।

शलगम क्या है?

शलगम एक रूट वेजिटेबल है। बाहर से ये सफेद, जामुनी या हल्के लाल रंग का हो सकता है, जबकि अंदर इसका गूदा क्रीमी सफेद होता है। इसका हल्का मीठा और थोड़ा तीखा स्वाद इसे हर तरह की डिश जैसे सब्जी, करी, स्टू, पराठे या अचार के लिए परफेक्ट बनाता है। इसका क्रंची टेक्सचर खाने में एक अलग ही मजा देता है।

Amla Beetroot Carrot Juice: घर पर कैसे बनाएं आंवला-चुकंदर-गाजर का जूस? सर्दियों में रामबाण है ये ड्रिंक

शलगम खाने के फायदे:

1. इम्युनिटी बढ़ाता है

शलगम में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. सर्दियों में जब वायरल और इंफेक्शन ज्यादा फैलते हैं, तब ये सब्जी आपको बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

2. पाचन बेहतर करता है

शलगम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी दिक्कतें कम होती हैं और पेट हल्का महसूस होता है।

3. दिल का रखे ख्याल

इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

4. शुगर कंट्रोल

शलगम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी ये ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाता। डायबिटीज वालों के लिए ये अच्छा विकल्प है।

Green Peas Recipes: हरी मटर के शौकीन सर्दी में जरूर ट्राई करें ये 5 डिशेज, पेट तो भरेगा लेकिन मन कभी नहीं

5. स्किन को दे ग्लो और प्रोटेक्शन

शलगम में मौजूद विटामिन C कोलाजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा हेल्दी और यंग दिखती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को प्रदूषण और धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।

6. वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से शलगम वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन फूड है। ये पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।

Uric Acid: कैसे कम करें शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड? इन 3 पत्तों के सेवन से छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द

7. हड्डियों को मजबूत बनाता है

शलगम में विटामिन K और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है।

शलगम एक छोटी सी सब्जी होते हुए भी सर्दियों में आपके शरीर के लिए बड़ा काम करती है। इसे रोजाना खाने की जरूरत नहीं, लेकिन सीजन में अपने खाने में इसे शामिल करने से इम्युनिटी, दिल, पाचन और स्किन, सबको फायदा मिलता है। सर्दियों की ठंड में ये आपकी थाली का हेल्दी साथी बन सकता है.

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShalgam Khane ke Fayde: दिल से लेकर वजन तक… शलगम को क्यों कहते हैं विंटर सुपरफूड, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShalgam Khane ke Fayde: दिल से लेकर वजन तक… शलगम को क्यों कहते हैं विंटर सुपरफूड, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान
OPEN IN APP