शुभांशु शुक्ला का मिशन भारत के लिए बना मील का पत्थर, जानिए पीएम मोदी ने कैसे दी बधाई

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित लौट आए। पीएम मोदी ने शुभांशु के समर्पण और साहस की सराहना की और बधाई दी।

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड15 Jul 2025, 04:40 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु को एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद बधाई दी और उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु को एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद बधाई दी और उनका स्वागत किया। (HT)

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने तीन अन्य साथियों के साथ सकुशल धरती पर लौट आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु को एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद बधाई दी और उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अपने समर्पण, साहस और अन्वेषण भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘मैं राष्ट्र के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं।’

पीएम ने शुभांशु की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और वाणिज्यिक ‘एक्सिओम-4 मिशन’ के उनके तीन अन्य साथी मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतरिक्ष यान दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के नजदीक समुद्र में उतरा।

यह भी पढ़ें | AXIOM-4 मिशन हुआ पास, जानिए स्पेस से धरती पर कौन सा खजाना लाए शुभांशु शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु ने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए 18 दिन

उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान भारतीय समय के अनुसार अपराह्न तीन बजे के करीब समुद्र में उतरा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताये। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक अनुसंधानों को अंजाम दिया। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर यान भारतीय समय के अनुसार सोमवार दोपहर बाद चार बजकर 35 मिनट पर अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ था।

(न्यूज एजेंसी भाषा और वार्ता के इनपुट्स के साथ)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सशुभांशु शुक्ला का मिशन भारत के लिए बना मील का पत्थर, जानिए पीएम मोदी ने कैसे दी बधाई
More