Singer B Praak Death Threat: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए बुरी खबर है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग ने फिरौती की भी मांग की है।
मांगी 10 करोड़ की फिरौती
इस मामले में पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज मिले। कॉल करने वाले ने खुद को अर्जुन बिश्नोई बताया और कहा कि दिलनूर अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को कहें कि वो 10 करोड़ रुपये की फिरौती अदा करें, वरना एक हफ्ते के भीतर गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद मोहाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले कॉल और मैसेज कहां से भेजे गए थे।
क्या है पूरा मामला?
बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 6 जनवरी को एक विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने उठाया। सिंगर दिलनूर को सामने वाले की बातचीत संदिग्ध लगी, इसलिए कॉल काट दिया।इसके बाद उन्हें एक ऑडियो मैसेज भेजा गया, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने साफ कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सिंगर को मिट्टी में मिला देंगे।
क्या है सिंगर बी प्राक का असली नाम?
बी प्राक का असली नाम प्रतीक बच्चन है। उन्होंने पंजाबी से लेकर हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए, जिन्हें कभी नहीं भूलाया जा सकता है। उनके मन भरया, तेरी मिट्टी, फिलहाल, फिलहाल 2 मोहब्बत, रांझा, मन भरया 2.0 लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें कई भक्ति गीत भी गाए हैं।